Hanuman Chalisa

सपने में सफेद नाग देव के दर्शन से मिलेगा आश्चर्यजनक शुभ फल

Advertiesment
White snake
Sapne Mein Safed Naag Dekhna: सपनों का मनोविज्ञान होता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने हमें भविष्य का संकेत देते हैं। सपने में श्वेत रंग के पशु और पक्षियों का दिखाई देना शुभ माना जाता है। आओ जानते हैं कि सपने में सफेद नाग या सर्प देखने का क्या अर्थ होता है।
 
1. लोगों को अक्सर सांप के सपने आते हैं। ऐसे सपने आने के कई कारण हो सकते हैं। 
 
2. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सांप के सपने आने के शुभ और अशुभ दोनों ही प्राभव होते हैं।
 
3. सपने में सफेद नाग का दिखाई देना बहुत अच्छा माना गया है। यह धन लाभ और शांति का प्रतीक है।
 
4. सफेद नाग के दिखाई देना का अर्थ है कि राहु और केतु नामक देवता आप पर प्रसन्न हैं।
 
5. सफेद नाग का दिखाई देना इस बात का संकेत भी है कि भगवान भोलेनाथ और नागदेवता आप पर प्रसन्न हैं।
 
6. रात में सोते समय अगर सपने में सफेद या सुनहरा या चमकीला सांप नजर आए, तो यह भी किस्मत खुलने का इशारा होता है। 
 
7. सफेद नाग दिखाई देने का अर्थ यह भी है कि पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने वाला है।
webdunia
8. सपने में सफेद नाग का पकड़ना भी शुभ होता है। इससे दरिद्रता दूर होती है। धन कभी खतम नहीं होता है। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है।
 
9. सपने में सफेद नाग का जोड़ना देखने के अर्थ है कि आपको पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। 
 
10. सपने में सपेद नाग की केंचुली देखना भी शुभ होता है। आपके जीवन में कुछ नया होने वाला है।
 
11. सपने में सफेद नाग के काटने के अर्थ है कि आपके जीवन की सभी परेशानियां दूर होने वाली है।
 
12. सपने में सफेद नाग के बच्चे देखने का अर्थ है कि जहर संबंधी परेशानियां दूर होने वाली है।
 
13. सफेद नाग को फन फैलाए देखने का अर्थ है धनलाभ होने वला है।
 
14. सफदे नाग का आपके पीछे लगने का अर्थ है कि अब वह वक्त आ गया है कि आप पिछली बुरी बातों को छोड़कर नए जीवन की शुरुआत करें।
 
15. सपने में सफेद नाग जल में दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि जिस बात के लिए, इच्छा के लिए या चाहत के लिए आप तड़फ रहे हैं वह जल्द पूर्ण होने वाली है। 
 
16. बहुत सारे सफेद नागों को देखने का अर्थ है कि कोई मुसीबत आने वाली है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वास्तु के अनुसार घर की बालकनी कैसी होना चाहिए