Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सितंबर 2021 : जानिए इस माह आने वाले तीज-त्योहार, व्रत-उपवास और विशेष दिवस

हमें फॉलो करें सितंबर 2021 : जानिए इस माह आने वाले तीज-त्योहार, व्रत-उपवास और विशेष दिवस
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार 23 अगस्त 2021 से भाद्रपद या भादो माह की शुरुआत हो गई है। 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। आओ जानते हैं सितंबर माह 2021 के तीज-त्योहार, व्रत-उपवास और विशेष दिवस के बारे में जानकारी।
 
 
1 सितंबर- पोषण सप्ताह : 1 सितंबर से 7 सितम्‍बर तक पोषण सप्ताह चलेाग। 1 सितंबर को ही जीबन बीमा निगम स्‍थापना दिवस भी मनाया जाएगा।
 
2 सितंबर- विश्व नारियल दिवस : प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में 02 सितंबर को विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 
 
3 सितंबर- अजा एकादशी : भाद्रपद में कृष्णपक्ष की एकादशी को अजा एकादशी कहते हैं। इस बार उदयातिथि के मान से यह व्रत 3 सितंबर 2021 को रखा जाएगा। इस दिन पुष्‍य नक्षत्र भी रहेगा और बछ बारस भी।
 
4 सितंबर- दादा भाई नौरोजी जयंती : 4 सितंबर को दादा भाई नौरोजी की जयंती भी है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और कांग्रेस के नेता। गोपाल कृष्ण गोखले और मोहनदास कर्मचंद गांधी के परामर्शदाता दादाभाई नौरोजी एक महान पुरुष थे।
 
4 सितंबर - प्रदोष व्रत : भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार यह व्रत 4 सितंबर शनिवार को रखा जाएगा। 
 
5 सितंबर- मासिक शिवरात्रि : प्रतिमाह कृष्‍ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्री मनाई जाती है। इस बार यह 5 सितंबर रविवार के दिन रहेगी।
 
5 सितंबर - मदर टेरेसा पुण्यतिथि : 5 सितंबर को ईसाई धर्म की महान समाज सेविका मदर टेरेसा की इस दिन पुण्‍यतिथि है।
 
5 सितंबर- शिक्षक दिवस : भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के अवसर पर सम्पूर्ण भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का आयोजन 5 अक्टूबर को होता है।
 
6 सितंबर- पिठौरी अमावस्या : भाद्रपद की अमावस्या को पिठौरी अमावस्या कहा जाता है। इस पर 6 सितंबर को इस अमावस्या का व्रत रखा जाएगा। इसे कुशग्रहणी अमावस्या भी कहत हैं। इसके बाद 7 सितंबर को दान पुण्य की अमावस्या रहेगी।
 
8 सितंबर- रामदेव पीर जयंती : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की दूज को राजस्थान के महान संतों में से एक बाबा रामदेवरा जिन्हें रामा पीर भी कहे हैं उनकी जयंती मनाई जाती है। इस बार यह जयंहती 8 सितंबर को रहेगी। 
 
8 सितंबर- अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस : प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में 08 सितंबर अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अथवा विश्व साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
9 सितंबर- रोटीतीज और वराह जयंती : 9 सितंबर को जैन धर्म का रोटी तीज व्रत रहेगा और इसी दिन हिन्दू धर्म अनुसार वराह जयंती भी रहेगी।
 
9 सितंबर- हिमालय दिवस : उत्‍तराखण्‍ड में 9 सितम्‍बर को हिमालय दिवस मनाया जाएगा।
 
9 सितंबर- हरतालिका तीज : प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल तृतीया को तरतालिका तीज मनाई जाती है। इस बार हरतालिका तीज 9 सितंबर को पड़ रही है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं।
 
10 सितंबर- गणेशोत्सव : प्रतिवर्ष भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है। इस बार 10 सितंबर शुक्रवार से 10 दिवसीय गणेश उत्सव शुरू हो रहा है और 19 सितंबर 2021 रविवार को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। मान्यतानुसार भगवान श्री गणेश जी का जन्म भादप्रद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था।
 
11 सितंबर- ऋषि पंचमी : भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की पंचमी को ऋषि पंचमी मनाई जाती जाती है। इस दिन ऋषियों के साथ नाग पूजा भी होती है। इस बार ऋषि पंचमी 11 सितंबर शनिवार को रहेगी।
 
11 सितंबर- भरतेंदु और विनोबा भावे जयंती : 11 सितंबर को साहित्यकार भरतेंदु और समाज सेवक विनोबा भावे की जयंती रहेगी।
 
11 सितंबर - पयुर्षण पर्व : 11 सितंबर से जैन धर्म के 10 दिवसीय पयुर्षण पर्व की शुरुआत होगी। 10 दिन तक उपवास के साथ ही मंदिर में पूजा आराधना होगी। 
webdunia
11 सितंबर- विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस : प्रतिवर्ष सम्पूर्ण विश्व में 11 सितंबर को अन्तर्राष्ट्रीय प्राथमिक चिकित्सा दिवस अथवा विश्व प्राथमिक चिकित्सा दिवस मनाया जाता है। किसी रोग के होने या चोट लगने पर जो सीमित उपचार किया जाता है उसे प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) कहते हैं।
 
12 सितंबर- मोरछाई छठ, ललीता षष्ठी व्रत : 12 सितंबर को मोरछाई छठ और ललीता षष्ठी का व्रत रहेगा।
 
13 सितंबर- मुक्ताभरण सप्तमी, संतान सातें, शीतला सप्तमी और महालक्ष्मी व्रत : 13 सितंबर को मुक्ताभरण सप्तमी, संतान सातें, शीतला सप्तमी के साथ ही महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ हो जाएगा।
 
14 सितंबर- हिन्दी दिवस : प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है।
 
14 सितंबर- राधाष्टमी, दूर्वाष्टमी : भाद्रपद शुक्ल अष्टमी को राधाष्टमी को दूर्वाष्टमी का व्रत रखा जाएगा जो इस बार 14 सितंबर को रहेगा।
 
14 सितंबर- विश्व बन्धुत्व और क्षमायाचना दिवस : दुनिया के विभिन्न देशों में प्रति वर्ष 14 सितम्बर को विश्व बन्धुत्व और क्षमायाचना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
15 सितंबर - अभियन्ता दिवस : भारत में प्रत्येक वर्ष 15 सितम्बर को ‘अभियन्ता दिवस’ मनाया जाता है जिसे अंग्रेजी में ‘इंजीनियर्स डे’ कहते हैं। इसी दिन भारत के महान इंजिनीयर और भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म दिवस होता है। इसी दिन संचायिका दिवस भी मनाया जाता है।
 
16 सितंबर- दशावतार व्रत, धूप सुगंध दशमी : 16 सितंबर को हिन्दू धर्म में दशावतार का व्रत और जैन धर्म में सुगंध दशमी का पर्व रहेगा।
 
16 सितंबर- विश्व ओजोन दिवस : पूरे विश्व में 16 सितम्बर को विश्व ओज़ोन दिवस या ‘ओज़ोन परत संरक्षण दिवस’ मनाया जाता है। इसी दिन कार्मिक शिक्षा दिवस भी मनाया जाएगा।
 
16 सितंबर- तेजा दशमी : हर वर्ष भाद्रपक्ष की दशमी को तेजा दशमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 16 सितंबर गुरुवार को मनाया जाएगा।
 
17 सितंबर- विश्वकर्मा पूजा : भाद्रपद की एकादशी को वास्तुकार एवं शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस बार यह पूजा 17 सितंबर शुक्रवार को होगी। भारत के कर्नाटक, असम, पश्चिमी बंगाल, बिहार, झारखण्ड, ओडिशा और त्रिपुरा आदि प्रदेशों में इसी‍ दिन को उनकी जयंती के रूप में मनाते हैं।
 
17 सितंबर- परिवर्तनी एकादशी : भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तनी एकादशी कहते हैं। इसके अलावा इसे जलझूलनी यानी डोल ग्यारस भी कहते हैं। इसी दिन वामन और श्रवण द्वादशी भी मनाई जाएगी। इस बार यह एकादशी 17 सितंबर शुक्रवार को पड़ेगी।
 
17 सितंबर- सूर्य संक्रांति : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की एकादशी अर्थात 17 सितंबर शुक्रवार को ही सूर्य ग्रह कन्या राशि में गोचर करेंगे। इस दिन सूर्य कन्या संक्रांति मनाई जाएगी।
 
18 सितंबर- सौर माह और पंचक प्रारंभ : 18 सितंबर को सौर माह प्रारंभ हो जाएगा और इसी दिन से पंचक भी प्रारंभ होंगे। 
 
19 सितंबर- अनंत चतुर्दशी : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी कहते हैं। इस दिन जहां भगवान अनंतदेव की पूजा होती है वहीं गणेश उत्सव का समापन भी होता है और तब गणेश विसर्जन किया जाता है। इस बार अनंत चतुर्दशी 19 सितंबर को रहेगी।
 
20 सितंबर- भाद्रपद पूर्णिमा : भाद्रपद की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। 20 सितंबर को पूर्णिमा रहेगी और इसी दिन से भाद्रपद समाप्त होकर अगले दिन से अश्विन माह प्रारंभ हो जाएगा। इसी दिन रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।
 
20 सितंबर- श्राद्ध पक्ष प्रारंभ : भाद्रपद की पूर्णिमा से ही श्राद्ध पक्ष प्रारंभ हो जाते हैं। 20 सितंबर को पूर्णिमा है और 21 सितंबर को प्रतिपदा का श्राद्ध रहेगा।
 
21 सितंबर- विश्व शांति दिवस : प्रत्येक वर्ष 21 सितम्बर को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस अथवा विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
21 सितंबर- विश्व अल्जाइमर दिवस : प्रतिवर्ष विश्व के विभिन्न देशों में 21 सितम्बर को विश्व अल्जाइमर दिवस मनाया जाता है। इसी दिन बायोस्फीयर दिवस और राष्ट्रीय गुलाब दिवस भी मनाया जाएगा। इसके बाद 23 सितंबर को हैजा दिवस मनाया जाएगा।
 
25 सितंबर- पंडित दिनदयाल जयंती : 25 सितंबर को महान समाज सेवक और राजनीतिज्ञ पंडित दिनदयाल का जन्म दिवस रहेगा। इसी दिन सामाजिक न्‍याय दिवस, अंत्‍योदय दिवस और आचार्य श्रीराम शर्मा जयंती भी मनाई जाएगी।
 
26 सितंबर - तुकड़ो महाराज की पुण्यतिथि : 26 सितंबर को महान संत तुकड़ो महाराज की पुण्यतिथि रहेगी और इसी दिन सी.एस.आई.आर. स्थापना दिवस भी मनाया जाएगी। 
 
26 सितंबर- विश्व मूक बधिर दिवस : हर वर्ष 26 सितम्बर को विश्व मूक बधिर दिवस मनाया जाता है, लेकिन वर्तमान में यह विश्व मूक बधिर सप्ताह के रूप में अधिक जाना जाता है। यह सितम्बर के अंतिम सप्ताह में मनाया जाता है।
 
27 सितंबर - विश्व पर्यटन दिवस : प्रत्येक वर्ष विश्व के विभिन्न देशों में 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। 27 सितंबर को जैन धर्म का रोहिणी व्रत रहेगा।
 
28 सितंबर- विश्‍व रैबिज दिवस : 28 सितंबर को विश्‍व रैबिज दिवस मनाया जाएगी। 
 
29 सितंबर- विश्व हृदय दिवस : विश्व के विभिन्न देशों में हर साल 29 सितंबर को ‘विश्व हृदय दिवस’ या ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ मनाया जाता है। इसी दिन पम्‍पकिन डे भी मनाया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Horoscope September 2021: नए सप्ताह में किसकी चमकेगी किस्मत, मिलेगी रोमांस में सफलता (पढ़ें 12 राशियां)