Publish Date: Fri, 27 May 2022 (16:51 IST)
Updated Date: Fri, 27 May 2022 (16:57 IST)
Shani ka daan kaise kare: वर्ष 2022 में 30 मई 2022 को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस दिन सोमवती अमावस्या और वट सावित्री का व्रत भी रखा जाएगा। शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए इस दिन राशि अनुसार करें आप शनि का दान तो मिलेगा पूरा लाभ।
मेष राशि: शनि जयंती पर आपको काले तिल और सरसों के तेल का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि: शनि जयंती पर आपको किसी गरीब या जरूरतमंद को काले कंबल का दान करना चाहिए। काले चने या गुड़ का दान भी कर सकते हैं। साथ ही आपको शनि चालीसा का पाठ भी करना चाहिए।
मिथुन राशि : शनि जयंती के दिन आपको काले वस्त्रों का दान करना चाहिए।
कर्क राशि : शनि जयंती के दिन आपको तिल का तेल और उड़द की दाल का दान करना चाहिए।
सिंह राशि: शनि जयंती पर आपको का छाया दान करना चाहिए। साथ ही 'ॐ वरेण्याय नमः का जाप भी करना चाहिए।
कन्या राशि: शनि जयंती के दिन आपको छाता और जूतों का दान करने के साथ ही शनि स्त्रोत का पाठ भी करना चाहिए।
तुला राशि : शनि जयंती के दिन आपको काले वस्त्र, काला छात और सरसों के तेल का दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि : शनि जयंती वाले दिन आपको लोहे की वस्तुओं का दान करना चाहिए।
धनु राशि : शनि जयंती के दिन आपको छाया दान करने के साथ ही 'मंत्र ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः का जाप करना चाहिए।
मकर राशि : शनि जयंती के दिन आपको पशु पक्षियों को अन्न और जल दान करना चाहिए खाना खिलाएं।
कुंभ राशि : शनि जयंती के दिन आपको कुष्ठ रोगियों को अन्न, वस्त्र और दवा का दान करना चाहिए।
मीन राशि : शनि जयंती के दिन आपको सरसों का तेल, घी और तिल का दान करना चाहिए।
उपरोक्त दान से शनि देव शनि की महादशा, साढ़ेसाती, ढैया में राहत देते हैं साथ ही शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है।