Publish Date: Fri, 14 Jul 2023 (15:56 IST)
Updated Date: Fri, 14 Jul 2023 (17:52 IST)
Shani Pradosh 2023: श्रावण मास का पहला प्रदोष शनिवार का आने के कारण इसे शनि प्रदोष कहा जा रहा है। इस बार सावन माह का प्रदोष शनिवार 15 जुलाई 2023 को रखा जाएगा। यानी शनि प्रदोष रहेगा जो कि बहुत शुभ दिन है। आओ जानते हैं कि इस दिन के क्या है शुभ मुहूर्त, शुभ तिथि और महत्व।
शनि प्रदोष की शुभ तिथि : शनि प्रदोष की शुभ तिथि श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है।
शनि प्रदोष के शुभ मुहूर्त:-
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:18 से 01:11 बजे तक।
विजय मुहूर्त : दोपहर 02:56 से 03:49 बजे तक।
गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:18 से 07:40 तक।
शनि प्रदोष के शुभ योग:-
वृद्धि योग : सुबह 08:21 तक
ध्रुव योग : सुबह 08:21 से अगले दिन सुबह 08:31 तक।
शनि प्रदोष का महत्व :
-
प्रदोष का व्रत करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
-
प्रदोष का व्रत करने से शनि संबंधी सभी दोष दूर हो जाते हैं।
-
इस व्रत को रखने से चंद्र दोष भी दूर होता है।
-
विधि विधान से व्रत रखने से सभी पाप और कष्ट दूर होते हैं।
-
विधि विधान से व्रत रखने से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
-
प्रदोष व्रत रखने से दो गायों के दान जितना पुण्य मिलता है।
-
इस व्रत में व्रती को निर्जल रहकर व्रत रखना होता है।
-
प्रातः काल स्नान करके भगवान शिव की बेलपत्र, गंगाजल अक्षत धूप दीप सहित पूजा करें।
-
संध्याकाल में पुन: स्नान करके इसी प्रकार से शिव जी की पूजा करें।