Publish Date: Sat, 21 Jan 2023 (17:53 IST)
Updated Date: Sat, 21 Jan 2023 (17:56 IST)
22 जनवरी 2023 रविवार के दिन शुक्र ग्रह मकर राशि से निकलकर दोपहर 03 बजकर 34 मिनट कुंभ राशि में गोचर करेगा। कुंभ राशि शुक्र के मित्र शनि की राशि है। भोर का तारा शुक्र ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक है। इससे हमारे जीवन में विलासिता, स्त्री सुख और समृद्धि पर असर देखा जाता है। आओ जानते हैं कि शुक्र के राशि परिवर्तन से किसे मिलेगी खुशी और किसे होगा क्लेश।
मेष राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में शुक्र का गोचर रहेगा। आर्थिक रूप से यह समय अच्छा रहेगा। आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान सुख रहेगा।
वृषभ राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में शुक्र का गोचर कार्यक्षेत्र में लाभ दिलाएगा। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। व्यापारी है तो मुनाफा होगा। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा। वाहन या कोई लग्जरी सामान खरीदने की संभावना रहेगी। पारिवारिक सुख बना रहेगा।
मिथुन राशि : आपकी राशि के नवें भाव शुक्र का गोचर शुभ है। आपको हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। तीर्थ यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। पिता और गुरु के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त करेंगे।
कर्क राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में शुक्र का गोचर ठीक नहीं माना जा रहा है। आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। आपको खुद की और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि आर्थिक रूप से समय सही रहेगा।
सिंह राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में शुक्र का गोचर दांपत्य जीवन में सुख लेकर आएगा। नौकरीपेशा हैं तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा होगा। आपका व्यक्तित्व भी आकर्षक बनेगा।
कन्या राशि : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। सेहत की दृष्टि से यह गोचर सही नहीं है। खुद का चेकअप करवाएं। लंबी यात्रा के योग भी बन रहे हैं। हालांकि निवेश से लाभ हो सकता है।
तुला राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर संतान सुख देगा। रिश्तों में सुधार होगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए लोगों से संबंध बनेंगे। नौकरी या व्यापार में आर्थिक लाभ होगा।
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। यह सुख सुविधाओं में विस्तार करेगा। वाहन या घर खरीदने के योग बनेंगे। सेहत को लेकर परेशानी खड़ी हो सकती है।
धनु राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आपके शौक पर आपका पैसा ज्यादा खर्च होगा। लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। धार्मिक कार्यो में भी रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। बचत करने में आप सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति होने की संभावना है। आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे। रिश्तों में भी मधुरता आएगी।
कुंभ राशि : आपकी राशि के लग्न यानी प्रथम भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। आप सजाने-संवारने पर ज्यादा ध्यान देंगे। व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा।
मीन राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर शुभ नहीं माना जा सकता। आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको नौकरी या व्यापार में चुनौति का सामना करना पड़ सकता है। फिजूलखर्ची से बचकर रहें।