Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शुक्र का राशि परिवर्तन 31 अगस्त से, 15 दिन तक खूब बरसेगा धन इन 5 राशियों के घर

हमें फॉलो करें शुक्र का राशि परिवर्तन 31 अगस्त से, 15 दिन तक खूब बरसेगा धन इन 5 राशियों के घर
, मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (12:18 IST)
Venus transits in Leo 2022 : 31 अगस्त 2022 बुधवार को शुक्र ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार करीब शाम 04 बजकर 09 मिनट पर शुक्र का यह राशि परिवर्तन होगा। शुक्र ग्रह को सुख, सुविधा, सौंदर्य, कला और ऐश्‍वर्य का ग्रह है जिसके चलते 5 राशियों पर शुक्र का सकारात्मक प्रभाव होगा। आओ जानते हैं कि कौनसी है वे पांच राशियां।
 
1. वृषभ राशि: शुक्र का चौथे भाव में गोचर हो रहा है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है जो आपके लिए विलासिता की वस्तुओं में वृद्धि करेगा। परिवार में सुख और शांति के साथ ही प्रसन्नता का माहौल बनाएगा। आपकी सेहत से जुड़ी समस्या में भी सुधार होगा। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर शुभ रहेगा।
 
2. सिंह राशि: शुक्र का लग्न भाव में गोचर होगा। शुक्र का गोचर सिंह यानी सूर्य की राशि में हो रहा है। साथ ही सूर्य के साथ युति भी बनेगी। ऐसे में यह गोचर आपको ज्यादा प्रभावित कर सकता है। सामाजिक प्रतिष्‍ठा में इजाफा होगा और नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। आप वैवाहिक जीवन का आनंद उठा पाएंगे। 
 
3. तुला राशि : शुक्र का ग्यारहवें भाव में गोचर होगा। आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। ऐसे में आप पर इसका शुभ प्राभव होगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा।
 
4. वृश्चिक राशि : शुक्र का गोचर दसवें भाव में होगा। इस दौरान आप नौकरी तरक्की करेंगे। आयात-निर्यात से जुड़ा व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। 
 
5. कुंभ राशि: शुक्र का सातवें भाव में गोचर होगा। सिंह का शुक्र और सूर्य आपके लिए शुभ साबित होगा। आप वैवाहिक जीवन का आनंद उठा पाएंगे। सेहत में सुधार होगा। अर्थ से जुड़े मामले निपटा पाएंगे। प्रेम विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आत्मशुद्धि का महायज्ञ है पर्युषण पर्व