Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

16 नवंबर से बदल गए हैं इन 5 राशियों के भाग्य, सूर्यदेव की कृपा से मिलेगा सबकुछ

हमें फॉलो करें 16 नवंबर से बदल गए हैं इन 5 राशियों के भाग्य, सूर्यदेव की कृपा से मिलेगा सबकुछ
, बुधवार, 17 नवंबर 2021 (11:14 IST)
Sun Transit In Scorpio : 16 नवंबर को सूर्य देव ने अपनी नीच राशि तुला को छोड़कर वृश्‍चिक में प्रवेश किया है। इस राशि में सूर्य देव 16 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य देव को विशेष स्थान प्राप्त है। सूर्य के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन (surya ka vrishchik rashi me gochar predictions) से 5 राशियों के भाग्य खुल गए हैं। जानने हैं इनका राशिफल (rashifal ) क्या है।
 
 
इन राशियों की चमकेगी किस्मत : 1. सिंह राशि (Leo), 2. कन्या राशि (Virgo), 3. मिथुन राशि (Gemini), 4. मकर राशि (Capricorn) और 5. वृषभ राशि (Taurus) के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन (Surya Rashi Parivartan 2021) अच्‍छा माना जा रहा है। इस दौरान उनके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी और मानसिक तनाव खत्म होगा। कुल मिलाकर हर क्षेत्र में किस्‍मत का साथ मिलेगा।
1. वृषभ राशि (Taurus) : आप सूर्य के गोचर काल तक स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। घर परिवार और बाहर में सभी का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में हैं तो यह समय उत्तम है।
 
2. मिथुन राशि (Gemini) : आप सूर्य के इस गोचर काल में सभी तरह का सुख भोगेंगे। आत्मविश्‍वास चरम पर होगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन होगा। घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। 
 
3. सिंह राशि (Leo) : आपके लिए सूर्य का यह गोचर मान सम्मान बढ़ाएगा। रुके हुए सारे कार्य संपन्न होंगे। नौकरी में शुभ का समय है और व्यापार में लाभ का समय है। घर परिवार में खुशी और शांति बनी रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा।
 
4. कन्या राशि (Virgo) : आपके कारोबार में सुधार होकर उन्नती होगी। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय गुजरेगा और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी वाकपटुता के चलते कार्यस्थल पर सभी आपकी प्रशंसा करेंगे।
 
5. मकर राशि (Capricorn) : सूर्य का गोचर आपके लिए वाहन सुख और नौकरी में पदोन्नति लेकर आया है। कारोबारी हैं तो लाभ के साथ विस्तार भी होगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सुख और सुविधाओं का विस्तार होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Shani ki Sade Sati : शनि की साढ़ेसाती से 3 राशियां- धनु, मकर और कुंभ को कब मिलेगी राहत, छोड़ दें सारी बुरी आदत