Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सूर्य का धनु राशि में गोचर: 12 राशियों का राशिफल, जानें किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

हमें फॉलो करें सूर्य का धनु राशि में गोचर: 12 राशियों का राशिफल, जानें किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ
, शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (16:17 IST)
Surya in Dhanu rashi 2023: 16 दिसंबर 2023 को सूर्य का मंगल की राशि वृश्‍चिक राशि से निकलर प्रातः 3 बजकर 28 मिनट पर बृहस्पति की धनु राशि में प्रवेश होगा। सूर्य के धनु में जाने से कुछ राशियों के लिए शुभ होगा और कुछ के लिए अशुभ होगा। जानिए 12 राशियों का राशिफल।
 
मेष राशि : आपके पांचवें भाव के स्वामी सूर्य का नौवें भाव में गोचर होने जा रहा है। यह गोचर शुभ माना जा रहा है। धर्म कर्म के काम होंगे। पिता और भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षक और छात्रों के लिए गोचर अनुकूल है। अविवाहित है तो रिश्‍ता तय हो सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्‍ता अच्छा बना रहेगा। नौकरी और व्यपार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
 
वृषभ राशि : आपके चौथे भाव के स्वामी सूर्य का आठवें भाव में गोचर आकस्मिक घटना दुर्घटना बढ़ाता है। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरी या व्यापारी को सतर्क रहने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ तनाव हो सकता है। कुंडली में चौथा भाव घर और वाहन का भाव होता है इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि यदि नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जब तक सूर्य धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश नहीं कर जाते हैं तब तक के लिए टाल दें। आठवें भाव में बैठे सूर्य की दृष्टि दूसरे भाव यानी वाणी, बचत और परिवार के भाव पर पड़ रही होगी। इसके परिणामस्वरूप वाणी खराब हो सकती है। परिवार के साथ मतभेद हो सकते हैं।
 
मिथुन राशि : तीसरे भाव के स्वामी सूर्य का आपकी कुंडली के सातवें भाव में गोचर हो रहा है जो दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में उथल पुथल मचा सकते हैं। इसलिए वाद विवाद से दूर रहें। हालांकि खुद का व्यापार है तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। नौकरी में भी ठीकठाक ही रहेगा। सेहत अच्‍छी रहेगी और भाई बहनों के सहयोग से खुद का व्यापार है तो चलेगा।
 
कर्क राशि : दूसरे भाव के स्वामी सूर्य का आपकी कुंडली के छठे भाव में गोचर हो रहा है। छठे भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। करियर और नौकरी में फायदा मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामले सुलझ सकते हैं। आंखों की रोशनी, दिल और हड्डियों आदि से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों से वाद विवाद हो सकता है। इसलिए वाणी पर संयम रखें।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के लग्न भाव के स्वामी सूर्य का पांचवें भाव में गोचर होगा। छात्रों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। संतान सुख मिलेगा। अहंकार के कारण विवाद और मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से धन लाभ के योग भी बनेंगे। हालांकि  धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर जोखिम लेने की सलाह दी जाती है।
webdunia
कन्या राशि : आपकी राशि के बारहवें भाव के स्वामी सूर्य का चौथे भाव में गोचर होगा। घर परिवार में अधिक धन खर्च होगा। आप नया घर या नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। चिकित्सा पर होने वाले खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में आप अच्‍छा प्रदर्शन कर पाएंगे। एमएनसी में काम करते हैं या इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का व्यापार करते हैं तो लाभ मिलेगा।
 
तुला राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव के स्वामी सूर्य का तीसरे भाव में गोचर होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके कार्यों में छोटे भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग, सोशल मीडिया या फिर कंसल्टेशन आदि से जुड़े कार्यों में सफल होंगे। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा जो कि आपके पेशेवर जीवन में प्रगति करेगा।
 
वृश्‍चिक राशि : आपकी कुंडली के दसवें भाव के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में गोचर हो रहा है। परिवार के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। बैंक-बैलेंस के साथ-साथ बचत में भी बढ़ोतरी होगी। रहस्यमयी विद्याओं में रुचि लेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी भी प्रकार के विवाद से दूर रहें अन्यथा नुकसान उठान पड़ सकता है।
 
धनु राशि : आपकी कुंडली के नौवें भाव के स्वामी सूर्य का लग्न भाव में गोचर हो रहा है। यह गोचर सौभाग्य लेकर आ रहा है। धर्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्य से प्रभावित होंगे। पिता और गुरु का भी साथ मिलेगा। हालांकि यहां स्थित सूर्य सेहत और रिश्ते बिगाड़ रहा है। दांपत्य जीवन में मतभेद उभर सकते हैं। अविवाहित हैं तो सगाई हो सकती है।
 
मकर राशि : सूर्य आपके आठवें भाव के स्वामी हैं और अब 12वें भाव में गोचर हो रहा है। यह विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहा है। ऐसे में यह योग दर्शाता है कि आप जीवन में चल रही कठिनाइयों पर काबू पाने में सफल होंगे। हालांकि मकर राशि वालों के लिए सूर्य को शत्रु ग्रह माना जाता है। इसलिए हम यह कहते सकते हैं कि सूर्य का यह गोचर मकर राशि वालों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा।
 
कुंभ राशि : आपकी कुंडली के सातवें भाव के स्वामी सूर्य का ग्यारहवें भाव में गोचर हो रहा है। अचानक से धनलाभ होने की संभावना है। मान सम्मान बढ़ेगा। संतान के द्वारा कोई खुशख़बरी सुनने को मिल सकती है। अविवाहित हैं तो विवाह तय हो जाएगा। छात्रों के लिए यह गोचर फलदायी साबित होगी। 
 
मीन राशि : आपकी कुंडली के छठे भाव के स्वामी सूर्य का दसवें भाव में गोचर हो रहा है। करियर और कार्यक्षेत्र में उन्नति देखने को मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। घर या वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। अहंकार के टकराव होने की वजह से घर-परिवार का माहौल बिगड़ सकता है इसलिए आपको विवाद से बचने की सलाह दी जाती है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जनवरी माह 2024 के व्रत त्योहार और महत्वपूर्ण दिवस