Publish Date: Wed, 15 Nov 2023 (12:17 IST)
Updated Date: Wed, 15 Nov 2023 (16:00 IST)
Vrishchik Sankranti 2023: 17 नवंबर 2023 शुक्रवार को दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर करने लगेगा। वृश्चिक राशि में सूर्य अनिश्चित परिणाम देता है। इस दिन श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों को मुक्ति मिलती है और पितृ दोष समाप्त होता है। आओ जानते हैं कि कौनसी 5 राशियों के भाग्य चमक जाएंगे।
कर्क राशि : आपके दूसरे भाव के स्वामी सूर्य का पांचवें भाव में गोचर अनुकूल परिणाम देगा। संतान सुख मिलेगा। छात्रों के लिए समय शुभ रहेगा। संबंधों का विस्तार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापारी मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। नौकरीपेशा की तरक्की होगी। मेहनत का फल मिलेगा।
सिंह राशि : आपके लग्न भाव के स्वामी सूर्य का चौथे भाव में गोचर शुभ परिणाम देगा। गृहस्थ सुखमय रहेगा। खुशियां प्राप्त होगी। यदि आप घर या प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे थे तो यह समय आपके लिए अच्छा है। धन और संतान सुख मिलेगा। अहंकार से दूर रहें।
तुला राशि : आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में गोचर आर्थिक रूप से आपको मजबूत करेगा। अतीत में किए गए निवेश से आपको बड़ा लाभ मिलेगा और आपके बचत में भी वृद्धि होगी। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो दोगुना लाभ होगा। आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि : आपके दसवें भाव के स्वामी सूर्य का लग्न भाव में गोचर कई अवसर लेकर आया है। सहकर्मियों को पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में उन्नति होगी। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। बस अहंकार को खुद पर हावी न होने दें अन्यथा दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में परेशानी खड़ी हो सकती है।
कुंभ राशि : आपके सातवें भाव के स्वामी सूर्य का दसवें भाव में गोचर शुभ साबित होगा। करियर और नौकरी के लिहाज से यह अच्छे परिणाम देगा। नौकरी में पदोन्नति और व्यापारी हैं तो उन्नति तय है। घर परिवार में भी सुख समृद्धि कायम रहेगी। वाणी पर संयम रखें।