Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

effect of solar eclipse on zodiac signs 2019 : सूर्य ग्रहण में करें मेष राशि वाले ये 5 उपाय

हमें फॉलो करें webdunia

अनिरुद्ध जोशी

यह सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 8 मिनट से प्रारंभ होकर 10 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार पौष माह की अमावस्या के दिन मूल नक्षत्र और धनु राशि में होने वाले इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल 1 दिन पहले बुधवार रात 8 बजकर 5 मिनट पर प्रारंभ होगा।
 
 
ज्योतिषियों के अनुसार यह सूर्य ग्रहण खासकर मेष, वृश्चिक, मिथुन, तुला और मकर राशि पर गहरा असर डालेगा। मेष राशि पर इस ग्रहण का क्या असर होगा और उस असर से बचने के यहां प्रस्तुत हैं लाल किताब के 5 उपाय।
 
 
मेष पर प्रभाव : ज्योतिषियों के अनुसार इस ग्रहण से मेष राशियों के जातकों के सम्मान में कमी होगी या उनका अपमान होने की संभावना है, इसीलिए अपने कर्मों को शुद्ध रखें। ग्रहण के नियमों का पालन करें और भाई एवं अन्य लोगों से संयमपूर्वक व्यवहार करें।
 
 
लाल किताब के 5 उपाय:-
1. नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2. सफेद या काला सूरमा आंखों में लगाएं।
3. शुद्ध गुड़ खाएं और खिलाएं।
4. मसूर की दाल मंदिर में दान करें।
5. नीम के वृक्ष में जल चढ़ाएं और उसकी पूजा करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Effect of solar eclipse on zodiac signs 2019 : सूर्य ग्रहण में करें कुंभ राशि वाले ये 5 उपाय