Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Nautapa : क्या होगा इस नौतपा में? आंधी, तूफान, आग, दुर्घटना, नौतपा के ग्रह संयोग दे रहे हैं कौन-से खतरों का संकेत

हमें फॉलो करें webdunia
गुरुवार, 25 मई 2023 (12:39 IST)
Nautapa 2023 date time 2023 : नौतपा का प्रारंभ 25 मई की रात्रि में हो रहा है। पंचांग अनुसार सूर्यदेव 25 मई गुरुवार को रात्रि के करीब 09 बजकर 12 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव 15 दिन इसी नक्षत्र में रहते हैं। शुरुआती नौ दिन को नौतपा कहते हैं। इस बार के नौतपा में क्या होने वाला है और क्या है कह रहे हैं ग्रह नक्षत्रों के संकेत।
 
क्या होता है नौतपा में?
- ग्रीष्म ऋतु यानी गर्मी में नौतपा के दौरान बहुत तेज गर्मी पड़ती है। 
- इस दौरान तेज तपन के साथ गर्म हवाओं से मौसम शुष्क व गर्म हो जाता है। 
- ऐसे में ऐसे में लू लगने या हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
- धरती पर बर्फ, नदी और समुद्र का जल सूखकर वाष्प बनने के बाद ऊपर बादलों के रूप में निर्मित हो जाता है।
- धरती पर जितनी ज्यादा तपन रही है उतने ज्यादा बादल बनते हैं और फिर बारिश भी उतनी ही होती है।
- जहां पर नौतपा के दौरान बारिश हो जाता है मान्यता अनुसार फिर उस क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होती है।
- जो क्षेत्र पूरे 9 दिनों तक तपता है उस क्षेत्र में पर्याप्त बारिश होती है। 
- सूर्य के 15 दिनों तक रोहिणी में रहने तक जिस क्षेत्र में बिल्कुल भी बारिश नहीं होती है वहां फिर भरपूर बारिश होती है।
- नौतपा में यदि वर्षा नहीं होती है और यह अच्‍छे से तपता है तो अच्‍छी वर्षा होती है। 
- नौतपा के अच्छे से तपने से फसल के भी अच्छे होने के संकेत मिलते हैं।
webdunia
इस बार क्या होगा नौतपा में?
  • इस वक्त मेष राशि में राहु, गुरु और बुध की युति है। कर्क में चंद्र और मंगल की युति बनी है। मिथुन में शुक्र एवं वृषभ में सूर्य ग्रह विराजमान है। शनि कुंभ में और केतु तुला में है।
  • ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस बार रोहिणी नक्षत्र का निवास समुद्र के तट पर तथा वास रजक के यहां, वहीं वाहन सिचाणु रहेगा।
  • समुद्र तट पर वास होने से यह माना जाता है कि वर्षा अच्छी होगी। क्योंकि तब समुद्र का जल वाष्प में बदलकर ऊपर जाकर बादल बनता है।
  • इस वर्ष नौतपा के दौरान 25 मई 26 मई का दिन सामान्य रहेगा। वही 27, 28, 29, 30 के दिन प्रचंड तेज हवा के साथ गर्मी देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही आगामी अंतिम 3 दिन 31,1 और 2 को तेज हवा के साथ उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नौतपा 2023 : कब, क्यों और कैसा होगा इस बार का Nautapa