Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आज सूर्य का राशि परिवर्तन, तुला राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर

हमें फॉलो करें आज सूर्य का राशि परिवर्तन, तुला राशि में करेंगे प्रवेश, जानिए 12 राशियों पर कैसा होगा असर
, सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (16:39 IST)
Sun transit in libra 2022 effects : सूर्य का तुला राशि में गोचर तुला संक्रांति कहलाता है। सूर्य ने 17 अक्टूबर 2022 सोमवार को शाम 7 बजकर 09 मिनट पर बुध की राशि कन्या से निकलकर तुला में प्रवेश किया है। इस गौचर के दौरान सूर्य अपनी नीच अवस्था में रहेंगे। मेष में सूर्य उच्च अवस्था में रहते हैं। नीच अवस्था के सूर्य का क्या होगा 12 राशियों पर असर, जानिए।
 
सूर्य का तुला राशि में प्रवेश 2022 | Sun transit in libra in october 2022:
 
मेष राशि : सूर्य ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत खटपट हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वाद विवाद से बचकर रहें। व्यापारी हैं तो साझेदारी के व्यापार में सतर्कता बरतें। परिवार में पिता या बड़ों की सेहत का ध्यान रखें। 
 
वृषभ राशि : सूर्य आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में शुत्र परास्त होंगे। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापारी हैं तो व्यवसाय का विस्तार होगा। करियर में भी सफलता मिलेगी। हालांकि आपके अनावश्यक खर्चें हो सकते हैं। 
 
मिथुन राशि : सूर्य आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। कार्यक्षेत्र में आपनी छवि खराब हो सकती है। धन हानि के साथ-साथ स्वास्थ्य हानि भी संभव है। व्यापार में सतर्कता से आगे बढ़ें। दांपत्य जीवन भी कई प्रकार के उतार-चढ़ावों से भरा रहेगा। हालांकि आपका साहस ही आपको सफलता दिला पाएगे।
 
कर्क राशि : सूर्य आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहा है। ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अन्यथा कार्यक्षेत्र में लोगों से आपके विवाद होंगे। घरेलु कार्य बढ़ जाएंगे। माता की सेहत का ध्यान रखना होगा। वाहन या प्रॉपर्टी ख़रीदने के पूर्व किसी से सलाह जरूर लें। लेन-देन में सतर्कता बरतें। वाहन चलाते वक्त सावधान रहें।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में अधिकारी और सहयोगियों की मदद मिलेगी। निजी जीवन में घर-परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में रिश्‍ता मजबूत होगा। सेहत भी ठीक रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। 
webdunia
कन्या राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य का गोचर आपके अनुकुल नहीं है। कार्यक्षेत्र में वाद विवाद को जन्म दे सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। निवेश करने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह लें। घर परिवार में भी माहौल अच्छा नहीं रहेगा। शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
 
तुला राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में सूर्य का गोचर आपके स्वभाव को बदलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखें। नौकरीपेशा हैं तो थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापारी हैं तो लेन देने में सावधानी बरतें। बढ़ते खर्चों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। त्वचा संबंधी रोग से बचकर रहें।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के द्वादश भाव में सूर्य का गोचर परेशानी खड़ी कर सकता है। नौकरीपेशा हैं तो कार्य स्थल पर चुनौतीपूर्ण बातों का सामना करना पड़ सकता है। सोच समझर कही कार्य करें। व्यापारी हैं तो जल्दबाज़ी में कोई भी निर्णय लेने से बचें। हालांकि वो जातक जो विदेशों से जुड़ा कोई व्यापार करते हैं उनके लिए यह गोचर शुभ है। किसी भी प्रकार के रोग से बचना होगा। 
 
धनु राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य का गोचर शुभ है। व्यापार में उन्नति होगी और नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलने वाला है। धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। हालांकि पारिवारिक जीवन में थोड़ी बहुत समस्या हो सकती है। वाद विवाद से बचकर रहें।
  
मकर राशि : आपकी राशि के दशम भाव में सूर्य का गोचर शुभ रहने वाला है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे और व्यापारी हैं तो उन्नति होगी। परिवार में सभी से संबंधों में सुधार होगा। वाहन या प्रॉपटी खरीदी के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में सूर्य का गोचर निजी जीवन में कष्‍ट देगा। नौकरीपेशा जातकों के कार्यक्षेत्र पर परिस्थितियां विपरीत रहेगी। इसलिए सोच समझकर कार्य करें। गलतियां करने से बचें। जीवनसाथी से भी खटपट हो सकती है। वाणी पर संयम रखें। हालांकि बावजूद इसके आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
 
मीन राशि : आपकी राशि के अष्टम भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए मिलेजुले परिणाम लाएगा। आपको कार्यस्थल पर वाद विवाद से बचना होगा। नौकरी बदलने का विचार सोच समझकर ही करें। शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। व्यापारी हैं तो निवेश से लाभ मिलेगा। उधारी देने से बचें। घर परिवार में भी वार्तालाप के दौरान अच्‍छे शब्दों का चयन करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दीपावली विशेष : श्री महालक्ष्मी जी की स्तुति, यहां पढ़ें