Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नृसिंह चौदस पर 7 ठंडी और रसीली चीजों से प्रभु को करें प्रसन्न

Advertiesment
Shri Narsingh Jayanti 2022 kab hai
Shri Narsingh Jayanti 2022: 14 मई 2022 को वैशाख शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी यानी चौदस को भगवान नृसिंह की जयंती मनाई जा रही है। इस दिन श्रीहरि विष्णुजी के आवेश अवतार नृसिंहदेव को प्रसन्न करने के लिए और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए 7 ठंडी और रसीली चीजों को उनके समक्ष नैवेद्या लगाएंगे तो प्रभु जरूर प्रसन्न होंगे।
 
 
नृसिंह जयंती के उपाय (Shri Narsingh Jayanti ke Upay): इस दिन घर में या मंदिर में भगवान नृसिंह की पूजा करने का विधान हैं। फूल और चंदन से भगवान की पूजा करें। इसके बाद जो भी आपकी मनोकामना हो उसके अनुसार भगवान को वैसी वस्तु अर्पित करें।
 
1. धन के लिए या बचत के लिए भगवान नृसिंह को नागकेसर चढ़ाया जाता है। नागकेसर चढ़ाकर थोड़ा सा अपने साथ घर लेकर आएं और उसे घर की तिजोरी या उस अलमारी में रख दें, जहां आप पैसे और गहने आदि रखते हैं।
 
2. अगर कालसर्प दोष है कुंडली में और आप इसका पूजन या कोई ज्योतिषीय उपाय नहीं कर पा रहे हैं तो नृसिंह जयंती को किसी नृसिंह मंदिर में जाकर एक मोरपंख चढ़ा दें। इससे आपको राहत मिलेगी।
 
3. किसी कानूनी उलझन में फंसे है और कोर्ट-कचहरी में चक्कर लगाते हुए थक गए हैं तो नृसिंह चतुर्दशी पर भगवान को दही का प्रसाद चढ़ाएं।
 
4. प्रतिस्पर्धा से परेशान हैं या अनजान दुश्मनों का डर हमेशा बना रहता है तो भगवान नृसिंह को बर्फ मिला पानी चढ़ाएं। आपको हर तरफ से सफलता मिलने लगेगी।
5. अगर कोई आपसे नाराज है या दूर हो गया है तो उससे रिश्ते को फिर वैसे ही बनाने के लिए मक्की का आटा मंदिर में दान कर दें।
 
6. अगर आप कर्ज में डूब रहे हों या आपका पैसा मार्केट में फंस गया है, उधारी वसूल नहीं हो रही है तो नृसिंह भगवान को चांदी या मोती चढ़ाएं।
 
7. अगर शरीर में लंबे समय से कोई बीमारी है, राहत नहीं मिल पा रही है, तो भगवान नृसिंह को चंदन का लेप चढ़ाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दैनिक राशिफल 14 मई, शनिवार: किसके लिए शुभ रहेगा आज का दिन, क्या कहती है आपकी राशि (पढ़ें 12 राशियां)