Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

वैलेंटाइन डे के दिन आपकी राशि के लिए रोमांस के सितारे क्या लाए हैं?

हमें फॉलो करें वैलेंटाइन डे के दिन आपकी राशि के लिए रोमांस के सितारे क्या लाए हैं?
, सोमवार, 14 फ़रवरी 2022 (11:41 IST)
Valentine Day Special Rashifal: इस बार वैलेंटाइन डे पर आपकी राशि के सितारे क्या कहते हैं? कैसा रहेगा आपका दिन और क्या होगा इस दिन। खासकर आपको इस दिन क्या करना चाहिए। आओ जानते है कि रोमांस के लिए क्या कहते हैं आपकी राशि के सितारे।
 
 
वैलेंटाइन डे राशिफल ( Valentine Day Horoscope 2022 ): 
 
मेष (Aries): इस दिन आपमें प्रेम भी भावना चरम पर होगी। आप रोमांस को लेकर रोमांचित रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ घुमने का प्लान बना सकते हैं। प्रपोजल के लिए यह सही समय है। हालांकि अपने वैलेंटाइन की भावना के अनुसार ही कार्य करना होगा। आप गिफ्ट दे सकते हैं।
 
वृषभ (Taurus): आपको सीधे सीधे प्रपोज करने से बचना होगा और बेहतर माहौल को क्रियेट करना होगा। अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। आपको प्रपोज करने के बजाय इस दिन का इंजाय करना चाहिए। घूमना फिरना चाहिए और इनडायरेक्ट प्रपोज करके प्रयास करना चाहिए।  
 
मिथुन (Gemini): आपके लिए अपने पार्टनर की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। यह दिन आपके लिए खास है। आप प्रपोज कर सकते हैं या आपको प्रपोजल मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ यदि दिन खुशनुमा रहेगा।
 
कर्क (Cancer): आपके लिए यह दिन खास है। आप खुलकर कुछ भी कहने लिए स्वतंत्र हैं। विवाह का प्रस्वात भी रखेंगे तो सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। आपको अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक डेट प्लान करनी चाहिए।
 
सिंह (Leo): आपके लिए यह दिन जोखिमभरा भी हो सकता है। आपको प्रपोज करने के चक्कर में नहीं पड़ना चाहिए बल्कि जिसे आप चाहते हैं उसे खुश रखने का प्रयास जरूर करें या उसे कोई अच्‍छा सा लाल रंग का गिफ्‍ट दें।
 
कन्या (Virgo): यह दिन आपके लिए शुभ है। आप किसी रोमांटिक जगह घूमने जा सकते हैं। आपको प्रपोजल मिल सकते हैं और आप चाहते तो किसी को प्रपोज कर सकते हैं। आपके लिए प्यार में उम्र का बंधन नहीं है।
 
तुला (Libra): आपके लिए तो यह दिन बेहद ही शुभ है। जीवनसाथी के साथ अच्छा दिन व्यतीत होगा। अपने दिल की बात कहने में आप संकोच न करें। अच्छा सा गिफ्‍ट जरूर दें।
 
वृश्चिक (Scorpio): आपके लिए यह समय मिलाजुला है। सावधानी से आपको अपने वैलेंटाइन को समझकर की कोई बात कहनी होगी। हालांकि आपको प्रपोज करने से ज्यादा इंजाय करने और अच्‍छा सा गिफ्ट देने पर ध्यान दें।
 
धनु (Sagittarius): आपके लिए यह दिन सतर्क रहने का है। कह नहीं सकते हैं कि क्या होगा। आप इस दिन को खुबसूरत बनाने के लिए बेहतरीन डेट प्लान कर सकते हैं। आपको भावना में बहकर कोई काम नहीं करना चाहिए। आप कोई सुंदरसा गिफ्ट दें सकते हैं।  
 
मकर (Capricorn): आपके लिए यह दिन खास रहने वाला है। आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाना चाहिए। पिंक कलर का गिफ्‍ट दें और माहौल को खुशनुमा बनाकर रखेंगे तो सकारात्मक परिणाम निकलकर आएंगे।
 
कुम्भ (Aquarius): इस दिन आप खुद को सुंदर बनाकर रखें और रिश्‍ते में एक नई शुरुआत करें। आप बस कोई अच्छा सा गिफ्ट भेंट करें और कहीं घूमने का प्लान बनाएं।
 
मीन (Pisces): आपके लिए यह दिन अच्छा साबित होगा, लेकिन आपको प्रपोज करने की बजाय प्रेम भरी अपनत्व की बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। समझदारी से काम लेंगे तो प्रेम में नए रिश्‍ते की शुरुआत हो सकती है।
 
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और ज्योतिष की धारणा पर आधारित है। इसके सही या गलत होने की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। इसके लिए किसी विशेषज्ञ से सलाह लेकर ही कोई निर्णय लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

14 फरवरी 2022, वेलेंटाइन डे आज, किन प्रेमियों पर होगी शिव जी की कृपा, जानिए सोमवार का राशिफल