Publish Date: Sat, 20 Aug 2022 (17:33 IST)
Updated Date: Sat, 20 Aug 2022 (17:37 IST)
Day Wise Color: आजकल लोग दफ्तर जाते समय या कोई महत्वपूर्ण कार्य करते समय वार के अनुसार रंग वाली ड्रेस का चयन करते हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार वार के अनुसार रंग का चयन कर वस्त्र पहनने से लाभ मिलता है और कार्य में सफलता के चांस भी बढ़ जाते हैं। आओ जानते हैं कि किस वार के लिए कौनसा रंग शुभ होगा।
1. सोमवार- इस दिन सफेद, चमकीला, सिल्वर, पीच, बेबी पिंक, क्रीम, आसमानी और हल्का पीले कपड़े पहने सकते हैं।
2. मंगलवार- इस दिन केसरिया, ऑरेंज, चैरी रेड या लाल के मिलते-जुलते रंगे के कपड़े पहन सकते हैं।
3. बुधवार- इस दिन हरा या इससे ही मिलते-जुलते रंग के वस्त्र पहन सकते हैं। इस दिन श्वेत रंग के वस्त्र भी पहन सकते हैं।
4. गुरुवार- इस दिन पीले के अलावा सुनहरा, गुलाबी, नारंगी और पर्पल रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
5. शुक्रवार- इस दिन गुलाबी के सारे शेड्स और रंगबिरंगे फ्लोरल प्रिंटेड परिधान पहने जा सकते हैं।
5. शनिवार- इस दिन नीला, नेवी ब्लू, स्काय ब्लू, जामुनी, बैंगनी वस्त्र पहन सकते है। कुछ लोग काले वस्त्र भी पहनते हैं।
6. रविवार- इस दिन गुलाबी, सुनहरे और संतरी रंग के परिधान पहन सकते हैं।