Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Year 2023 predictions : एथोस सैलोमे और खेम वेसना की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया डरी

हमें फॉलो करें Year 2023 predictions : एथोस सैलोमे और खेम वेसना की भविष्यवाणी से पूरी दुनिया डरी
, शुक्रवार, 18 नवंबर 2022 (19:27 IST)
Prediction 2023 in hindi : दुनिया भविष्यवक्ताओं की भविष्यवाणियों से परेशान है। नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा, संत अच्युतादंन जैसे बड़े भविष्यवक्ताओं के भविष्यवाणियां ने तो पहले ही 2023 के लिए भयानक भविष्यवाणी कर रखी है लेकिन अब आधुनिक युग में ऐसे लोगों की भविष्यवाणियां भी डराने लगी हैं, जो अभी जिंदा ही हैं। उन्हीं में से 4 हैं- महंत करसनदास बापू, ऐथोस सेलोन, खेम वीसना और हैना कैरोल। इनकी भविष्यवाणियां भी चर्चा में हैं।
 
वर्ष साल 23 की भविष्यवाणी | Sal 2023 ki bhavishyavani in hindi:
 
एथोस सैलोमे की भविष्यवाणी | Prophecy of Athos Salome:
 
ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोमे को आधुनिक युग का नास्त्रेदमस कहा जा रहा है। एथोस का दावा है कि उससे कोविड 19 महामारी यानी कोरोनावायरस, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के निधन और एलन मस्क के द्वारा ट्विटर की डील की पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। अब एथोस ने 2023 में तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर चेतावनी दी है।
 
एथोस कहते हैं कि अक्सर मैं कुछ ऐसा कह देता हूं, जो उस समय असंभव लगता है लेकिन बाद में यह सच हो जाता है। मुझ पर ईश्वर का आशीर्वाद है। हालांकि ब्राजील के लोग एथोस को भविष्यवक्ता नहीं मानते हैं। लोगों का मानना है कि एथोस तुक्केबाज है और वह भविष्यवक्ता होने का पाखंड करता है।
 
एथोस अपने ऊपर लगे इस आरोप पर कहते हैं कि 'मैं खुद को नास्त्रेदमस जैसा भविष्यवक्ता नहीं मानता है और न ही मैं कोई तुक्केबाज हूं। मैंने 12 साल की उम्र में ये महसूस किया कि मैं बाकी लोगों से अलग हूं। जिन घटनाओं पर मेरा कोई नियंत्रण नहीं है, जिन घटनाओं का मुझसे कोई वास्ता नहीं है, उन्हीं के बारे में मैं बहुत कुछ जान जाता था। कभी-कभी मैं खुद भी डर जाता हूं, क्योंकि कई बार ऐसी बातें कहता हूं, जो संभव नहीं लगती थीं, पर वो कुछ समय बाद सच हो जाती हैं।' एथोस अपनी स्किल को गॉड गिफ्टेड बताते हैं।
 
ऐथोस के दावे के अनुसार उन्होंने 2012 में ही कोरोना महामारी की भविष्यवाणी कर दी थी। यूक्रेन और रूस के युद्ध की भविष्यवाणी उन्होंने 44 दिन पहले ही कर दी थी। अब ऐथोस ऐसा दावा कर रहे हैं कि इस जंग के साथ ही तीसरे महायुद्ध की शुरुआत हो चुकी है। 
webdunia
खेम वीसना की भविष्यवाणी | Khem Veasna is a Cambodian politician:
 
कंबोडिया के अंकोरवाट में विश्व का सबसे ऊंचा और विशालकाय हिन्दू मंदिर है। इस मंदिर के आसपास लाखों हिन्दू रहा करते थे और कभी यह देश हिन्दू राष्ट्र हुआ करता था, परंतु अब यह एक बौद्ध राष्ट्र है। कंबोडिया के ही एक भविष्यवक्ता ने दुनिया को चौंका दिया है। उसकी भविष्यवाणी से जापान के लोग डर गए हैं। राजनेता से धर्मगुरु बने खेम वीसना ने जो भविष्यवाणी की है, उसके बाद से ही पूरा देश भय के साये में जी रहा है और उसके घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया है। खेम वेसना डेमोक्रेसी पार्टी (LDP) पार्टी के अध्यक्ष भी हैं।
 
कंबोडिया के इस सबसे बड़े भविष्यवक्ता ने फेसबुक पर इस बात की भविष्यवाणी की है कि कयामत का दिन करीब आ गया है। उन्होंने लिखा है कि वो रात में सो नहीं पाता, क्योंकि उसकी रीढ़ की हड्डी में ब्लैक होल बन गया है। वह होल हर दिन उसे अपनी ओर खींच रहा है। इससे संकेत मिलता है कि कयामत का सैलाब आने वाला है और जल्द ही पूरी दुनिया उसमें समा जाएगी। ऐसे में अगर लोगों को अपनी जान बचानी है तो उसके फार्म हाउस की उस जगह पर आ सकते हैं, जहां से कयामत का कोई असर नहीं होगा। पूरी दुनिया बाढ़ के मुहाने पर खडी है। इस बाढ़ से वही लोग बच पाएंगे तो कुलेन पहाड़ी (Kulen Mountain) पर स्थित उनके खेतों में शरण लेंगे।
 
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिअम रेअप प्रांत में हजारों लोग खेम वीसना की बताई जगह पहुंच गए जिसके चलते पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। खेम वेसना की इसी भविष्यवाणी से कंबोडिया में भय का माहौल पैदा हो गया है। कंबोडिया के कोने-कोने से लोग उसके घर पर जाने लगे हैं। यहीं नहीं, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया और जापान से भी लोग उसके घर पर पहुंचने लगे हैं।


खेम वेसना के अनुसार दुनिया में भयानक जलप्रलय होने वाला है जिसके चलते बस उसी का घर सुरक्षित रहेगा। खेम वेसना की इसी भविष्यवाणी से हड़कंप मचा हुआ है। इस अफरा-तफरी के चलते कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन को इस मामले में दखल देना पड़ा है और उन्होंने पुलिस को सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शनिवार, 19 नवंबर 2022 : आज क्या कहती है आपकी राशि, किसे मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल में