क्या उल्कापात अपशकुन है?
ज्योतिष और टोने टोटके जानिए
- उल्कापात एक अपशकुन है। इसके दर्शन पर विधिपूर्वक जाप एवं अनुष्ठान करना चाहिए। उल्कापात आकाश विनाशक सूचना है। अत: इसके दर्शन प्राणी जगत के लिए अमंगलकारी हैं।
- इसी प्रकार धूमकेतु का प्रकट होना भी अमंगलकारी कहा गया है। धूमकेतुओं का दर्शन अनावृष्टि का सूचक माना जाता है।
- आकाश मंडल में तारों को टूटते देखना निकट भविष्य में प्रियवर की मृत्यु की सूचना देता है। अत: तारों का टूटना अपशकुन कहा गया है।
- शिशु के जन्म के समय आकाश में मूला, ज्येष्ठा, रेवती, अश्विनी तथा मघा आदि नक्षत्रों का उदय हो तो इसे अपशकुन माना जाता है। इन नक्षत्रों में जन्मे शिशुओं के लिए विशेष शांति एवं अनुष्ठान का विधान कहा गया है।
- आकाश मंडल में ध्रुव तारे के दर्शन भाग्य में वृद्धि का सूचक है।
- इसी प्रकार सप्तर्षि मंडल यानी सात तारों के समूह का दर्शन भी मंगलकारी माना गया है।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें