Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2020 तक)

Advertiesment
हमें फॉलो करें 13 April to 19 April 2020 Weekly Muhurat
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

Weekly Muhurat 2020
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए सप्ताह के 7 दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप इन 7 दिनों में वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो इस शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए इस सप्ताह के अंतर्गत आनेवाले प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
 
13 अप्रैल 2020, सोमवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण, 
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत 
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मूल
योग (सूर्योदयकालीन)- परिघ
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मीन
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक  
दिशा शूल-आग्नेय 
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/मूल समाप्त
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- 'ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय-किसी ब्राह्मण को श्वेत वस्त्र दान करें। 
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

14 अप्रैल 2020, मंगलवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण 
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत 
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-सप्तमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)-शिव
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर 
योगिनी वास-वायव्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त- खरमास समाप्त/त्रिपुष्कर योग
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- मंदिर में सवा किलो गुड़ दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

15 अप्रैल 2020, बुधवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण 
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत 
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)- सिद्ध
करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित 
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त-शीतला पूजा (बासोड़ा)
यात्रा शकुन- हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकले।
आज का मंत्र- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय- किसी बटुक को धार्मिक पुस्तक दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 

16 अप्रैल 2020, गुरुवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण 
मास- वैशाख
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- ग्रीष्म 
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)- साध्य
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण  
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-तुला
व्रत/मुहूर्त-वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय- मंदिर में केसर चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

17 अप्रैल 2020, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण 
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- ग्रीष्म 
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- दशमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)- शुभ
करण (सूर्योदयकालीन)- वणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य 
योगिनी वास-उत्तर
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त-भद्रा/पंचक समाप्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय-मंदिर में तुलसी का पौधा रोपित करें या तुलसी चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

18 अप्रैल 2020, शनिवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण 
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण 
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- वसंत 
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-एकादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-शतभिषा
योग (सूर्योदयकालीन)-शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय- प्रात: 7:35 से 9:11, 1:57 से 5:08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9:00 से 10:30 तक
दिशा शूल-पूर्व
योगिनी वास-आग्नेय
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुंभ
व्रत/मुहूर्त- एकादशी व्रत
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय- शनि मंदिर में बैठे जरूरतमंदों को इमरती दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
19 अप्रैल 2020, रविवार के शुभ मुहूर्त 
 
शुभ विक्रम संवत्- 2077, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2020
अयन- उत्तरायण, 
मास-वैशाख
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- प्रमादी
ऋतु- ग्रीष्म 
वार-रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)- ब्रह्म
करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मेष
शुभ समय-9:11 से 12:21, 1:56 से 3:32 
राहुकाल- सायं 4:30 से 6:00 बजे तक
दिशा शूल- पश्चिम 
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मीन
व्रत/मुहूर्त- सेन जयंती/ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- 'ॐ घृणि: सूर्याय नम:।
आज का उपाय- मंदिर में आठ बादाम दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना सम्भव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रभु श्रीराम के भाई भरत के बारे में 5 खास बातें