Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

14 मार्च 2020 के शुभ मुहूर्त

Advertiesment
14 March ke Shubh Muhurat
दिनांक 14 मार्च 2020, शनिवार के मुहूर्त
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2020
अयन- उत्तरायण 
मास- चैत्र 
पक्ष- कृष्ण 
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- वसंत 
वार- शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- षष्ठी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)- हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- कुंभ
शुभ समय- प्रात: 7.35 से 9.11, 1.57 से 5.08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9.00 से 10.30 तक
दिशाशूल- पूर्व
योगिनी वास- पश्चिम
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- वृश्चिक
व्रत/ मुहूर्त- रंगपंचमी/ वाहन क्रय मुहूर्त
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय- शनि मंदिर में इमरती चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

9 ग्रहों के 9 भोजन, उचित समय पर खाएं और बुरे प्रभाव से बचें