Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए इस सप्ताह के शुभ मुहूर्त (23 दिसंबर से 29 दिसंबर 2019 तक)

Advertiesment
हमें फॉलो करें 23 to 29 December 2019 Weekly Muhurat
webdunia

पं. हेमन्त रिछारिया

आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए सप्ताह के 7 दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप इन 7 दिनों में वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो इस शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए इस सप्ताह के अंतर्गत आनेवाले प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
23 दिसंबर 2019 सोमवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- उत्तरायण,
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण 
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-सोमवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वादशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- विशाखा
योग (सूर्योदयकालीन)- धृति
करण (सूर्योदयकालीन)- तैतिल
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30 तक, 9:00 से 10:30 तक, 3:31 से 6:41 तक
राहुकाल- प्रात: 7:30 से 9:00 बजे तक
दिशा शूल-आग्नेय
योगिनी वास-नैऋत्य
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त- सोम प्रदोष
यात्रा शकुन- मीठा दूध पीकर यात्रा करें।
आज का मंत्र- 'ॐ सौं सोमाय नम:।
आज का उपाय- मंदिर में सफेद तिल से बनी मिठाई चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

24 दिसंबर 2019 मंगलवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-त्रयोदशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- अश्विनी
योग (सूर्योदयकालीन)- शूल
करण (सूर्योदयकालीन)- वाणिज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-उत्तर
योगिनी वास-दक्षिण
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-वृश्चिक
व्रत/मुहूर्त- मास शिवरात्रि
यात्रा शकुन- दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर में चोला चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

25 दिसंबर 2019 बुधवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-बुधवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- चतुर्दशी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- ज्येष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)- गंड
करण (सूर्योदयकालीन)- शकुनि
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 9:11, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल- दोप. 12:00 से 1:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान
योगिनी वास-पश्चिम
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित 
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त-मंगल गोचर
यात्रा शकुन- हरे फल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
आज का उपाय- मंदिर में कांस्य पात्र में साबुत मूंग भरकर अर्पण करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

 
26 दिसंबर 2019 गुरुवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष-कृष्ण
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-गुरुवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अमावस्या
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- मूल
योग (सूर्योदयकालीन)- वृद्धि
करण (सूर्योदयकालीन)- नागव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 6:00 से 7:30, 12:20 से 3:30, 5:00 से 6:30 तक
राहुकाल-दोप. 1:30 से 3:00 बजे तक
दिशा शूल-दक्षिण
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-धनु
व्रत/मुहूर्त- कंकण खण्डग्रास सूर्यग्रहण
यात्रा शकुन- बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम:।
आज का उपाय- किसी जरूरतमंद को पीला कंबल एवं गुड़ की सेव दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

27 दिसंबर 2019 शुक्रवार के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन् -2019
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार-शुक्रवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- प्रतिपदा
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- पूर्वाषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)- ध्रुव
करण (सूर्योदयकालीन)- बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00 तक
राहुकाल-प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-अस्त
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-मकर
व्रत/मुहूर्त- शनि अस्त
यात्रा शकुन- शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।
आज का उपाय- लक्ष्मी मंदिर में सवा किलो चावल चढाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।

शनिवार, 28 दिसंबर 2019 के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019
अयन- उत्तरायण 
मास- पौष 
पक्ष- शुक्ल 
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार- शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- द्वितीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- उत्तराषाढ़ा
योग (सूर्योदयकालीन)- व्याघात
करण (सूर्योदयकालीन)- कौलव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- प्रात: 7.35 से 9.11, 1.57 से 5.08 बजे तक
राहुकाल- प्रात: 9.00 से 10.30 तक
दिशाशूल- पूर्व
योगिनी वास- उत्तर
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चन्द्र स्थिति- मकर
व्रत/ मुहूर्त- सर्वार्थ सिद्धि योग
यात्रा शकुन- शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
आज का मंत्र- 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं स. शनयै नम:'।
आज का उपाय- मंदिर में सरसों का तेल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 

रविवार, 29 दिसंबर 2019 के शुभ मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2019
अयन- उत्तरायण
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल 
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- हेमंत
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- तृतीया
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- श्रवण
योग (सूर्योदयकालीन)- हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)- गरज
लग्न (सूर्योदयकालीन)- धनु
शुभ समय- 9.11 से 12.21, 1.56 से 3.32 
राहुकाल- सायं 4.30 से 6.00 बजे तक
दिशाशूल- पश्चिम 
योगिनी वास- आग्नेय
गुरु तारा- अस्त
शुक्र तारा- उदित
चन्द्र स्थिति- मकर
व्रत/ मुहूर्त- भद्रा 
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- 'ॐ घृणि: सूर्याय नम:'।
आज का उपाय- मंदिर में गुड़ से बनी मिठाई अर्पित करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमंत रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weekly Rashifal 23 to 29 December: जानिए इस सप्ताह कैसा रहेगा आपका भाग्य