Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

20 मई 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Advertiesment
20 May 2025 Today Shubh Muhurat
Aaj ke Subh Muhurat: आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।ALSO READ: May 2025 Weekly Horoscope: मई के नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, जानें किन राशियों का चमकेगा भाग्य
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त | 20 May Muhurat : 
 
शुभ विक्रम संवत्-2082, शक संवत्-1947, ईस्वी सन्-2025
संवत्सर नाम-सिद्धार्थ
अयन-उत्तरायण
मास-ज्येष्ठ
पक्ष-कृष्ण
ऋतु-ग्रीष्म
वार-मंगलवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-धनिष्ठा
योग (सूर्योदयकालीन)-ऐंन्द्र
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृषभ
शुभ समय-10:46 से 1:55, 3:30 5:05 तक
राहुकाल- दोप. 3:00 से 4:30 बजे तक
दिशा शूल-ईशान 
योगिनी वास-ईशान
गुरु तारा-उदित  
शुक्र तारा-उदित
चंद्र स्थिति-कुम्भ
जयंती/त्योहार/व्रत/मुहूर्त- संत श्री दादूदयाल पुण्यतिथि/पंचक प्रारंभ (पंचांग भेद)
यात्रा शकुन-दलिया का सेवन कर यात्रा पर निकलें।
आज का मंत्र-ॐ अं अंगारकाय नम:।
आज का उपाय- हनुमान मंदिर में लाल ध्वजा लगाकर सवाकिलो मसूर दाल चढ़ाएं।
वनस्पति तंत्र उपाय- खैर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन-उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है पंचांग भेद होने पर तिथि/मुहूर्त/समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मई 2025 में कब से लग रहा है पंचक, कब तक रहेगा जारी, जानें पूरी जानकारी