Publish Date: Fri, 28 Nov 2025 (18:05 IST)
Updated Date: Fri, 28 Nov 2025 (14:09 IST)
आज आपका दिन मंगलमय हो!
29 November 2025 Today Shubh Muhurat : क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं? ज्योतिष और पंचांग के अनुसार, किसी भी शुभ कार्य को सही मुहूर्त में करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है। 'वेबदुनिया' आपके लिए लेकर आया है 29 नवंबर, 2025 का विशेष पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त।
ALSO READ: Shani Margi 2025: शनि के मार्गी गोचर से 4 राशियों के लोगों को रहना होगा बचकर
आइए जानें आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।
पंचांग: 29 नवंबर, 2025, शनिवार
आज की मुख्य जानकारी:
शुभ विक्रम संवत्-2082,
शक संवत्-1947,
ईस्वी सन्-2025
संवत्सर नाम-सिद्धार्थ
अयन-दक्षिणायण
मास-मार्गशीर्ष (अगहन)
पक्ष-शुक्ल
ऋतु-हेमन्त
वार-शनिवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)-नवमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)-पूर्वाभाद्रपद
योग (सूर्योदयकालीन)-हर्षण
करण (सूर्योदयकालीन)-बालव
लग्न (सूर्योदयकालीन)-वृश्चिक
आज के शुभ मुहूर्त और चौघड़िया
शुभ समय- 7:30 से 10:45, 12:20 से 2:00
राहुकाल (अशुभ समय):प्रात: 10:30 से 12:00 बजे तक
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
दिशा शूल-वायव्य
योगिनी वास-पूर्व
गुरु तारा-उदित
शुक्र तारा-उदित
चन्द्र स्थिति-मीन
आज के विशेष उपाय:
आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।
आज का उपाय-ज़रूरतमन्दों को काले कम्बल दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
आज के व्रत, त्योहार और विशेष घटनाएं-
रवियोग/गृहप्रवेश
यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।
(निवेदन: उपरोक्त विवरण पंचांग पर आधारित है। विभिन्न पंचांगों में slight changes संभव हैं।)
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केन्द्र
About Writer
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।....
और पढ़ें