khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आसमान में होगा चंद्रमा के साथ शनि, शुक्र और मंगल का मिलन, बुध भी दिखाई देंगे

Advertiesment
Astrology
आपने कुछ दिनों पर आसमान में अर्ध चंद्रमा के नीचे शुक्र तारे को देखा होगा जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। फिर कुछ दिनों में ही शुक्र तारे और चंद्रमा एक दूसरे से बहुत दूर दिखाई देने लगे थे। अब आप आसमान में 5 ग्रहों की एक साथ युति देखेंगे। यानि उन्हें आप एक दूसरे के बहुत नजदीक देखेंगे।
 
- 11 अप्रैल 2023 सूर्य के अस्त होने के करीब 35 मिनट बाद आप आसमान में बुध को देख पाएंगे। हालांकि बुध तो दिन में भी मौजूद है लेकिन सूर्य की तेज रोशनी के कारण यह दिखाई नहीं देता है।
 
- 15 और 16 अप्रैल को चंद्रमा और शनि ग्रह को आप एक दूसरे के बहुत करीब देख पाएंगे। यह अद्भुत नजरा आपको सूर्योदय से कुछ घंटे पहले दक्षिण-पूर्वी आकाश में दिखाई देगा।
webdunia
- यदि आप दूरबीन या टेलिस्कोप से देंखेगे तो आपको शनि के छल्ले भी दिखाई दे जाएंगे। यहीं नहीं आप टेलिस्कोप से 30 अप्रैल शनि के शनि के कई चंद्रमाओं में से एक टाइटन को भी आकाश में चमकता हुआ देख पाएंगे।
 
- 22 और 23 अप्रैल की शाम को चंद्रमा और शुक्र एक साथ देख पाएंगे।
 
- 22 और 23 अप्रैल को सूर्योदय के बाद शुक्र ग्रह से अर्धचंद्र 5 डिग्री ऊपर स्थित होगा और इसके बाद वह शुक्र से दूर होकर मंगल के समीप चला जाएगा। 
 
- 24 अप्रैल की शाम को चंद्रमा के ठीक नीचे मंगल ग्रह नजर आएगा। 25 अप्रैल की सुबह तक मंगल ग्रह चंद्रमा के करीब होगा जिसे आसमान में देखा जा सकेगा। इसी के साथ ही मिथुन नक्षत्र को मंगल और चंद्रमा के ऊपर देख सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वास्तु: घर के आसपास किस देवी-देवता का मंदिर होने से क्या होगा?