Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मंगल-राहु युति: 45 दिनों का अंगारक योग, देश, दुनिया, समाज और आपके लिए कैसा होगा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ruchak Yoga
Effect of Angarak Dosh: 27 जून 2022 से मंगल ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहा है जहां पर पहले ही राहु विराजमान है। मंगल और राहु की युति से अंगारक नामक योग निर्मित होता है जिसके चलते देश, दुनिया और समाज पर इसका विपरित असर होता है। आओ जानते हैं कि क्या असर होता है अंगारक योग का।
 
 
व्यक्तिगत प्रभाव : 
1. वैदिक ज्योतिष के अनुसार अंगारक योग को अशुभ माना जाता है, जो कई तरह परेशानियां और विपत्तियां खड़ी करता है, क्योंकि मंगल ग्रह अग्नि तत्व प्रथान ग्रह होने के साथ ही एक क्रूर ग्रह है और वहीं राहु एक अशुभ ग्रह है।
 
2. अंगारक योग का अर्थ होता है अंगारे जैसा फल देने वाला योग। यह जिस भी भाव में बनता है, उस भाव के कारकत्वों को नष्ट करने की क्षमता रखता है।
 
3. इस योग के असर के चलते व्यक्ति के स्वभाव में परिवर्तन आता हैं और उसमें क्रोध की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही यह जिसभी भाव में रहता है जातक के उस भाव के फलों को नष्ट कर देता है। 
 
4. इस योग के कारण जातक के जीवन में घटना और दुर्घटना बढ़ जाती है और जातक खुद ही समस्याओं को निमंत्रण देता है। मंगल को भाई का कारक कहा जाता है, इसलिए इस योग के प्रभाव से कई बार जातक अपने भाइयों से झगड़ा करता है। 
 
5. अंगारक योग के कारण जातकों के शत्रु सक्रिय हो जाते हैं। जातक अत्यधिक रूप से शराब पीना और मांसाहर भोजन करने लगता है। उसका मानसिक तनाव बढ़ जाता है। 
webdunia
देश और दुनिया पर प्रभाव :
1. मंगल वर्तमान में बृहस्पति की राशि में मित्रगृही होकर गोचर कर रहे हैं जो 27 जून को अपनी राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष राशि में पहले से ही राहु गोचर कर रहे हैं। ऐसे में मंगल और राहु का संयुक्त प्रभाव अंगारक योग का निर्माण करेगा। यह युति इसलिए भी अशुभ मानी जा रही है क्योंकि जब शनि वक्री होंगे तो अपनी तीसरी दृष्‍टी इस युति पर डालेंगे जिसके चलते यह और खतरनाक हो जाएगा। शनि की कुंभ राशि के अंतर्गत यह दृष्टि 12 जुलाई तक रहेगी।
 
2. मंगल के इस राशि परिवर्तन का भारत और विश्व पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा। मंगल अग्नि तत्व कारक ग्रह है अग्नि तत्व कारक के साथ में राहु का होना अग्नि तत्व में वृद्धि कराएगा। ऐसे में आग, सेना सैन्य तंत्र, पुलिस बल, चक्रवात, तीव्र गति से वायु चलने एवं वायुयान दुर्घटना के योग बनने की संभावना हैं।
 
3. आजाद भारत की कुंडली वृषभ लग्न की है। ऐसे में मंगल सप्तम एवं व्यय भाव के कारक होकर व्यय भाव मेष राशि में राहु के साथ गोचर करने जा रहे हैं जिसके परिणाम स्वरूप यह परिवर्तन मिलाजुला माना जा रहा है। भारत के पूर्वोत्तर में बाढ़ के हालात रहेंगे, जिसके चलते जन और धन की हानि होगी। 
 
4. भारत में सैन्य तंत्र, पुलिस बल, आग, तीव्र गति से वायु चलने की संभावना, चक्रवात की संभावना, वाहन आदि जैसे ट्रेन में दुर्घटना और भूकंप के संकेत मिल रहे हैं। भारत में राजनीतिक अस्थिरता का निर्माण भी यह योग करेगा। 
 
5. स्व:गृही होने के कारण मंगल रूचक नामक राजयोग का निर्माण भी करेगा। जिसका प्रभाव मेष से लेकर के मीन राशि के जातकों पर पड़ेगा।
webdunia
12 राशियों पर प्रभाव :
मेष: मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें।
 
वृषभ: नौकरी में सतर्क रहें। व्यापार में सोच-समझकर ही निर्णय लें। लेन देने से बचें और शत्रुओं से सावधान रहें।
 
मिथुन: आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में लाभ होगा।
 
कर्क: नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
 
सिंह: मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
 
तुला: व्यापारी हैं तो बड़ा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं।
 
कन्या: फालतू के खर्चें बढ़ जाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें।
 
वृश्चिक: रोग और शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी में लाभ होगा। 
 
धनु: अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भवन, वाहन या भूमि क्रय कर सकते हैं। 
 
मकर: सेहत का ध्यान रखें। नौकरी और व्यापार में मिलाजुला प्रभाव रहेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंगल-राहु का अंगारक योग कब तक बना रहा है विस्फोटक योग?