Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

10 अगस्त तक राहु और मंगल की युति मेष में, 7 राशियां ऐश में, 5 राशियां क्लेश में

हमें फॉलो करें Rahu-dev
27 जून से 10 अगस्त 2022 तक मेष राशि में राहु और मंगल की युति रहेगी। राहु और मंगल की युति से अंगारक योग बनता है। ज्योतिष में अंगारक योग में अशुभ माना जाता है। इस युति के चलते 7 राशियों को फायदा होगा और 5 राशियों के लिए यह योग अशुभ माना जा रहा है। आओ जानते हैं कि इनमें से आपकी राशि कौनसी है।
 
7 राशियों को होगा फायदा :
 
मेष: मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी, साहस और पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें।
 
मिथुन: आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। व्यापार में लाभ होगा।
 
कर्क: नौकरी में सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
 
सिंह: मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
 
तुला: व्यापारी हैं तो बड़ा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा हैं तो वेतनवृद्धि के योग बन रहे हैं।
 
वृश्चिक: रोग और शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। नौकरी में लाभ होगा। 
 
धनु: अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भवन, वाहन या भूमि क्रय कर सकते हैं। 
webdunia
mangal gochar
5 राशियों के लिए है अशुभ :
 
वृषभ: नौकरी में सतर्क रहें। व्यापार में सोच-समझकर ही निर्णय लें। लेन देने से बचें और शत्रुओं से सावधान रहें।
 
कन्या: फालतू के खर्चें बढ़ जाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें।
 
मकर: सेहत का ध्यान रखें। नौकरी और व्यापार में मिलाजुला प्रभाव रहेगा। 
 
कुंभ: नौकरीपेशा हैं तो सहयोगियों से विवाद हो सकता है। स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में घाटा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
 
मीन : फालतू के खर्चें बढ़ जाएंगे। आप अपने व्यवहार या कार्य से घर बैठे-बिठाए ही मुसीबत मोल ले लेंगे। क्रोध पर काबू रखना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंगल और राहु की युति से क्या होता है, जानिए ज्योतिष की नज़र से