Publish Date: Fri, 05 Aug 2022 (08:21 IST)
Updated Date: Fri, 05 Aug 2022 (18:34 IST)
Saturn retrograde transit 2022 : शनि ग्रह ढाई वर्ष तक एक ही राशि में गोचर करता है। हालांकि वक्री या मार्गी गति के कारण वह आगे-पीछे की राशियों में गोचर करके पुन: उसी राशि में गति करने लगता है। वर्तमान में 12 जुलाई से वह मकर राशि में वक्री अवस्था में गोचर कर रहा है। वक्री शनि की यह स्थिति 23 अक्टूबर 2022 रहेगी। मकर शनि की ही राशि है जिसके कारण शशयोग नामक महापुरुष राजयोग बन रहा है। इससे 3 राशियां राज करेंगी।
मेष (Asries) : शनि के कारण जो महापुरुष योग बन रहा है वह मेष राशि के लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे इस राशि के जातकों को अचानक से धनलाभ हो सकता है। भूमि या भवन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी में प्रमोशन या वेतनवृद्धि के भी योग हैं।
मिथुन (Gemini) : शनि के कारण जो महापुरुष योग बन रहे है वह मिथुन राशि वालों को करियर में सफलता प्रदान करेगा। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा होगा। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति में हैं तो नए अवसर मिलेंगे।
कन्या (Virgo) : शनि के कारण जो महापुरुष योग बन रहे है वह कन्या राशि वालों को अचानक सफलता दिला सकता है। अटेक कार्य पूर्ण होंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे धनलाभ होगा। कारोबार में स्थिति मजबूत होगी।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।