Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Tuesday, 4 March 2025
webdunia

11 नवंबर से इन 7 राशियों पर शुक्र होंगे मेहरबान, धन और सफलता के साथ मिलेगा मान सम्मान

Advertiesment
हमें फॉलो करें 11 नवंबर से इन 7 राशियों पर शुक्र होंगे मेहरबान, धन और सफलता के साथ मिलेगा मान सम्मान
, बुधवार, 9 नवंबर 2022 (08:38 IST)
Venus transit 2022: शुक्र को सुख, धन, सौंदर्य, ऐश्‍वर्य और कला का ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह 11 नवंबर 2022 शुक्रवार के दिन तुला से निकलकर वृश्‍चिक राशि में गोचर करने लगेगा। शुक्र का यह राशि परिवर्तन रात करीब 7 बजकर 52 मिनट पर होगा। शुक्र ग्रह के वृश्‍चिक राशि में प्रवेश से 7 राशियों को बहुत फायदा होने वाला है।
 
1. वृषभ राशि : शुक्र ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव में गोचर करेंगे तब आपका दांपत्य जीवन सुखमय होने के साथ ही साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा है तो वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। अविवाहित हैं तो विवाह योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेागा। हर प्रकार के लेन-देन में लाभ होगा।
 
2. कर्क राशि : शुक्र ग्रह आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर करेंगे तब आपको संतान सुख मिलेगा और साथ ही रचनात्मक कार्यों में आपका मन लगेगा। घर परिवार में खुशियों को माहौल रहेगा। अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे। नौकरीपेशा हैं तो यह अच्छा समय है। 
 
3. सिंह राशि : शुक्र आपकी राशि के चतुर्थ भाव में गोचर करेगा जिसके चलते सुख सुविधाओं में विस्तार होगा। भूमि, भवन या वाहन प्राप्ति के योग बन रहे हैं या आप कोई अन्य लग्जरी आइटम खरीद सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। नौकरी में उन्नति और व्यापार में लाभ होगा।
 
4. तुला राशि : शुक्र आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर करेगा तब अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। आमदनी के स्रोतों में इजाफा होगा। निवेश से लाभ होगा। यात्रा के लोग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों की वेतनवृद्ध के योग बनेंगे। व्यापारियों अच्छा मुनाफा होगा। 
webdunia
5. मकर राशि : शुक्र आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरीपेशा हैं तो अच्‍छी वेतन वृद्धि हो सकती है। व्यापारी हैं तो व्यापार का विस्तार होगा। दांपत्य और संतान सुख की प्राप्ति होगी। 
 
6. कुंभ राशि : आपकी राशि के दशम भाव में शुक्र का गोचर कार्यक्षेत्र में उन्नति दिलाएगा। आपके प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग बनेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सुख और विलासिता के साधन बढ़ेंगे। 
 
7. मीन राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में शुक्र का गोचर शुभ है। इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। तीर्थ यात्रा के योग बनेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

9 नवंबर 2022, बुधवार का राशिफल: नई योजना बनने से किन राशियों का चमकेगा भाग्य, यहां पढ़ें...