Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

1 साल बाद सिंह राशि में सूर्य, कुंभ और मकर राशि के लिए मुश्किल समय और इन 3 राशियों की होगी तरक्की

हमें फॉलो करें Sun transit in Leo
, गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (11:29 IST)
Sun transit in Leo 2023: सूर्य ग्रह 17 अगस्‍त को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट पर अपनी ही स्‍वराशि सिंह में गोचर कर रहे हैं। सूर्य का अपनी ही राशि सिंह में प्रवेश को महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे एक वर्ष के बाद सूर्य का सिंह राशि में गोचर हो रहा है। सूर्य के इस गोचर से मकर और कुंभ राशियों के लिए मुश्किल खड़ी होगी जबकि 3 राशियों की तरक्की होगी।
 
कुंभ और मकर के लिए शुभ नहीं है सूर्य का सिंह में गोचर:
 
मकर राशि:- सूर्य आपके आठवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आठवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। आपके लिए सूर्य का यह गोचर समय चुनौतीभरा रहेगा। आपको भी सेहत संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर आपको हार्ट एवं हड्डियों से संबंधित समस्या होने की संभावना है, सतर्क रहें। यात्रा के दौरान घटना दुर्घटना से बचने के लिए सतर्क रहें। सावधानी से कार्य करें। रिश्तों को लेकर भी तनाव हो सकता है। अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। हमारी सलाह के संपूर्ण गोचर के दौरान कोई भी कार्य करें तो सावधानी से और सोच समझकर करें।
 
कुंभ राशि:- सूर्य सातवें भाव के स्वामी हैं जो अब सातवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। दांपत्य जीवन में अनबन हो सकती है। साझेदारी के व्यापार में सावधानी रखें। वाद विवाद और बहस से बचकर रहें। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। घमंड, अहंकर को छोड़कर विनम्रता का परिचय दें क्योंकि सूर्य सप्तम भाव से लग्न भाव को देखता है तब क्रोध और अहंकार को बढ़ा देता है।
webdunia
मेष, तुला और वृश्‍चिक राशि के लिए है शुभ:
 
1. मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए सूर्य आपके पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पांचवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। ऐसे में, सूर्य का सिंह राशि में गोचर मेष राशि के छात्रों के लिए फलदायी साबित होगा। आपके करियर और शिक्षा में उन्नति होगी। संतान सुख मिलेगा। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो सुखद समय गुजरेगा।
 
2. तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए सूर्य आपके ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके ग्यारहवें भाव में ही गोचर करेंगे। धन संबंधी परेशानी समाप्त होगी। परिवार का साथ मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। करियर में मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में मुनाफा कमाने में सफल होंगे। 
 
3. धनु राशि : धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य आपकी कुंडली में नौवें भाव के स्वामी हैं और यह अब आपके नौवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। इस गोचर से आपको भाग्य का साथ मिलेगा। करियर, नौकरी और व्यापार में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं होगी। धर्म कर्म में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेगें। छोटे भाई-बहनों का समर्थन भी आपको प्राप्त होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Sindhara Dooj: क्यों मनाते हैं सिंधारा दूज, पूजा विधि, कथा सहित खास जानकारी