Publish Date: Sat, 13 Apr 2024 (13:11 IST)
Updated Date: Sat, 13 Apr 2024 (13:16 IST)
Mesh sankranti 2024: जब सूर्य मेष राशि में जाता है उस दिन से सूर्य कैलेंडर या कहें कि सौर मास का पहला माह प्रारंभ होता है। सूर्य के मेष में जाने से मेष संक्रांति होती है। इस बार सूर्य 13 अप्रैल 2024 शनिवार को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश कर गया है। इसके चलते मलमास भी समाप्त हो गया है। सूर्य के मेष में जाने से 5 राशियों के लिए सूर्य संक्रांति का पूरा माह शानदार रहेगा।
मेष राशि : आपकी कुंडली के पांचवें भाव के स्वामी सूर्य का पहले भाव में गोचर हुआ है। यह आपकी नौकरी और करियर में चार चांद लगा देगा। आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ जाएगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय में वृद्धि होगी। रिश्तों में सुधार होगा। यात्रा का योग बनेगा।
मिथुन राशि : आपकी कुंडली के तीसरे भाव के स्वामी सूर्य का ग्यारहवें भाव में गोचर हुआ है। नौकरी में प्रमोशन और वेतनवृद्धि के योग बनेंगे। भाई बहनों का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बना रहेगा। घर-परिवार में खुशहाल माहौल बना रहेगा।
कर्क राशि : आपकी कुंडली के दूसरे भाव के स्वामी सूर्य का दसवें भाव में गोचर हुआ है। धन समृद्धि बढ़ेगी वहीं कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। यश और प्रसिद्धि में भी बढ़ोतरी होगी। घर परिवार में संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में सुनहरे अवसरों की प्राप्ति के चलते आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी।
सिंह राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव के स्वामी सूर्य का नौवें भाव में गोचर शुभ है। भाग्य का साथ मिलेगा। वेतन में वृद्धि और पदोन्नति के योग बन रहे हैं। व्यापार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि और लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। रिश्तों में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।
वृश्चिक राशि : आपकी कुंडली के दसवें भाव के स्वामी सूर्य का छठे भाव में गोचर हुआ है। पदोन्नति, वेतन में बढ़ोतरी के सात ही करियर में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। व्यापारी हैं तो नया व्यापार शुरु कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत होगी। पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा होगा।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें