Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, क्या होगा 12 राशियों पर असर

हमें फॉलो करें शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, क्या होगा 12 राशियों पर असर
, मंगलवार, 7 दिसंबर 2021 (15:23 IST)
Shukra Gochar Makar: 8 दिसंबर 2021 बुधवार को शुक्र ग्रह का मकर राशि में गोचर होने जा रहा है। इसे गोचर से कुछ राशियों को लाभ मिलेगा और कुछ राशियों को परेशानी उठाना पड़ सकती है। आओ जानते हैं कि 12 राशियों पर किस तरह का होगा शुक्र के राशि परिवर्तन का असर।
 
 
शुक्र ( Venus Zodiac Changes ) : 8 दिसंबर 2021 को शुक्र का धनु से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का मकर राशि में गोचर 8 दिसंबर 2021 को रात्रि 12:56 बजे से 30 दिसंबर 2021 को सुबह 9:57 बजे तक रहेगा।
 
मेष : आपकी राशि के दशम भाव में इसका गोचर होगा। यह व्यापारिक जीवन के लिए अच्छा समय है। इससे भौतिक सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। पारिवारिक जीवन भी अच्‍छा गुजरेगा। नौकरी में भी उन्नती होगी। सेहत ठीक रहेगी। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं।
 
 
वृषभ : आपकी राशि के नवम भाव में शुक्र का गोचर होगा। यह गोचर मिलेजुले प्रभाव वाला होगा। हालांकि भाग्य का साथ मिलेगा लेकिन जीवनसाथी आपसे खुश नहीं रहेगा। वैसे परिवार में खुशी का समाचार मिल सकता है। छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी। यदि धार्मिक कार्यों में रुचि ली तो सबकुछ ठीक रहेगा।
 
मिथुन : आपकी राशि के आठवें भाव में शुक्र गोचर करेगा। इससे अहंकार में वृद्धि होगी और जीवनसाथी से तनाव बढ़ जाएगा। यात्रा के योग हैं और संपत्ति से लाभ मिलेगा। व्यापार और नौकरी के लिहाज से यह गोचर बुरा नहीं है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। 
webdunia
कर्क : आपकी राशि के सप्तम भाव में शुक्र गोचर कर रहा है। इससे नौकरी में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। जीवनसाधी से दूरियां बढ़ेगी और मन में दुविधा रहेगी। प्रेम संबंध को लेकर सतर्क रहें। कोई भी निर्णय लेते समय बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
 
 
सिंह : आपकी राशि के छठे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है जिसके चलते कार्य स्थल पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में भी संबंध नार्मल नहीं होंगे। खर्चे बढ़ जाएंगे और परिवार में तनाव का महौल रहेगा। हालांकि आप यदि समझदारी से काम लेंगे तो सबकुछ ठीक हो जाएगा।
 
कन्या : आपकी राशि के पांचवें भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस गोचर के दौरान आपको पेट संबंधी शिकायत हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति के योग हैं और व्यापारी हैं तो उन्नती होगी। हालांकि अचानक से खर्चे बढ़ जाएंगे। आपको अपने कार्य पर फोकस करने की जरूरत है।
 
 
तुला : आपकी राशि के चौथे भाव में शुक्र का गोचर होगा। व्यापार में चुनौती का सामना करना पड़ेगा। नौकरी में तनाव पैदा होगा और करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी।  कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं फिर से होने की आशंका है। इस गोचर के दौरान आपको ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।
 
वृश्चिक : आपकी राशि के तीसरे भाव में शुक्र का गोचर हो रहा है। इस दौरान आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। आंखों में समस्या पैदा हो सकती है। संबंधों को लेकर सावधान रहें, क्योंकि आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है। हालांकि कार्यस्थल पर माहौल अच्‍छा बना रहेगा। 
 
धनु : आपकी राशि के दूसरे भाव में शुक्र का गोचर होगा। इससे कई काम अटक सकते हैं। आपके स्वभाव में बदलाव के चलते लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। हद से ज्यादा खर्चे बढ़ने से आप परेशान रह सकते हो। हालांकि दांपत्य जीवन आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं की आशंका है।
 
मकर : आपकी राशि के लग्न भाव में शुक्र का गोचर होगा। इस दौरान रिश्तों में मजबूती आएगी। गलतफहमियां दूर होगी। नौकरी में तरक्की होगी और व्यापार में लाभ मिलेगा। सभी तरह के विवाद सुलझ जाएंगे।
 
 
कुंभ : आपकी राशि के बारहवें भाव में शुक्र का गोचर हो रहा हैं तो आपसे सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर खर्च करवाएगा। संबंधों को लेकर बदनामी भी हो सकती है। हालांकि इस दौरान आपकी व्यस्तताएं बढ़ जाएंगी जो कि आपको लाभ दिलाएगी। सेहत की दृष्‍टि से यह गोचर सही नहीं है। दवाइयों पर खर्चा अधिक होगा।
 
मीन : आपकी राशि के एकादश भाव में शुक्र का गोचर आर्धिक दृष्‍टि से उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। यात्रा के योग हैं। कानूनी मामले को लेकर परेशान रह सकते हो। हालांकि धार्मिक गतिविधियां बढ़ने से मानसिक शांति मिलेगी। कोई भी कार्य करने से पहले किसी से परामर्श जरूर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिथुन राशि : धन के लिए कैसा रहेगा 2022