Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुख-सौभाग्य व समृद्धि चाहिए तो जपें सांईंबाबा के ये विशेष मंत्र

हमें फॉलो करें सुख-सौभाग्य व समृद्धि चाहिए तो जपें सांईंबाबा के ये विशेष मंत्र
सांईं बाबा का स्मरण करने मात्र से हमारे सारे बिगड़े काम बन सकते हैं। इतना ही नहीं, अगर 9 गुरुवार तक सांईं बाबा का व्रत-उपवास लगातार किया जाए तो सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गुरुवार का दिन सांईं बाबा को प्रसन्न करने का दिन है, क्योंकि वे स्वयं गुरु हैं। 
 
सांईं बाबा अपने भक्तों को हर कष्ट से बचाते हैं। संकट के समय सांईं का स्मरण किया जाए तो वे चमत्कार अवश्य करते हैं और किसी न किसी रूप में सांईं भक्तों को समाधान का मार्ग दिखाते हैं। सांईं बाबा द्वारा संकट निवारण के सैकड़ों किस्से प्रचलित हैं।

उनके मंत्र जप से ईर्ष्या, द्वेष, स्वार्थ, कलह आदि सारे बुरे भाव दूर होते हैं तथा वे हमें सन्मार्ग दिखाते हैं। विशेष तौर पर गुरुवार के दिन अगर नीचे दिए गए मंत्रों का जाप किया जाए तो निश्चित ही आप जीवन की सभी परेशानियों से उबर सकते हैं। ‍‍‍किसी भी मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। आइए जानें सांई बाबा के खास मंत्र...
 
सांईंबाबा के खास मंत्र
 
* ॐ सांईं राम।
 
* ॐ सांईं गुरुदेवाय नम:।
 
* सबका मालिक एक है।
 
* ॐ सांईं देवाय नम:। 
 
* ॐ शिर्डी देवाय नम:।
 
* ॐ समाधिदेवाय नम:।
 
* ॐ सर्वदेवाय रूपाय नम:।
 
* ॐ शिर्डी वासाय विद्महे सच्चिदानंदाय धीमहि तन्नो सांईं प्रचोदयात।
 
* ॐ साईं नमो नम:, श्री साईं नमो नम:, जय जय साईं नमो नम:, सद्गुरु साईं नमो नम:। 
 
* ॐ अजर अमराय नम:।
 
* ॐ मालिकाय नम:।
 
* जय-जय सांईं राम। 
 
* ॐ सर्वज्ञा सर्व देवता स्वरूप अवतारा।
 
निर्मल मन से एकाग्र होकर सांईं का ध्यान करते हुए इन विशेष मंत्रों से सांईं की आराधना प्रतिदिन या गुरुवार को अवश्य करें, निश्चित ही आपके सारे विघ्नों का नाश होगा और आपको सुख-सौभाग्य, समृद्धि और अच्छा जीवन मिलेगा।

-आरके. 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुरु तेग बहादुर साहब ने दिया था प्रेम, एकता, भाईचारे का संदेश