Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

10 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Advertiesment
10 जून 2019 का राशिफल
आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : विद्यार्थी वर्ग अपने अध्ययन इत्यादि में ध्यान व लगन से कार्य कर सकेगा। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। प्रेम-प्रसंग में तनाव रहेगा। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लापरवाही न करें। किसी अपने ही व्यक्ति से विवाद की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धैर्य रखें।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : थोड़े प्रयास से ही बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का मन बनेगा। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी विवाद की आशंका है। बचने का प्रयास करें। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय व नौकरी-निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। साधारणतया स्वास्थ्य अच्‍छा रहेगा। घरेलू उपकरणों पर व्यय होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। निवेश लाभदायक रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। लोगों के बहकावे में न आएं। लेन-देन में जल्दबाजी बिलकुल न करें। नकारात्मकता रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : समय की अनुकूलता का लाभ लें। सभी कार्यों में भरपूर प्रयास करें, सफलता मिलेगी। बकाया लेनदारी वसूल होगी। नया काम मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्‍य अच्छा रहेगा। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : मित्रों तथा रिश्तेदारों के लिए कुछ करने की इच्छा रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश इत्यादि मनोनुकूल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह व प्रसन्नता बढ़ेंगे।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। जीवन रसमय रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी से बचें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : परिवार के छोटे सदस्यों के स्वास्थ्य व अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। धन तथा मानहानि के योग हैं। किसी से भी विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट, दुर्घटना व रोग इत्यादि से बाधा तथा पीड़ा संभव है।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। कारोबार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। निवेश इत्यादि से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से रोजगार संबंधी समस्या दूर होगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। उत्साह में वृद्धि होगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

10 जून 2019 : आपका जन्मदिन