Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

13 से 19 अगस्त 2018 : साप्ताहिक राशिफल

हमें फॉलो करें 13 से 19 अगस्त 2018 : साप्ताहिक राशिफल
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

* राशिफल : 7 दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं...  
 
मेष
(मार्च 21-अप्रैल 20)
 
अपने बड़ों के सपनों को पूरा करने के लिए तत्पर है। किसी कारणवश आप खुद को राह से भटका हुआ महसूस कर दुखी हो सकते हैं। पेशेवर और शिक्षा के स्तर पर आप बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। इस समय आपको अपना फोकस बनाए रखने की जरूरत है। बचत के ऊपर ज्यादा ध्यान रहने वाला है। अभी प्रेम संबंध को किनारे रखना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ रोमांचक यात्रा पर जाने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गहरा फिरोजी
 
वृषभ
(अप्रैल 21-मई 20)
 
काफी समय से बीमार चल रहे लोगों को काफी राहत महसूस होने की उम्मीद है। अपनी डाइट का ध्यान रखकर काफी संतुष्टि का अनुभव करेंगे। कार्यस्थल पर आपके प्रतिद्वंद्वी द्वारा आपके फैशन की कॉपी किए जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोग पढ़ाई का विषय बदलने की सोच सकते हैं। परिवार में किसी की शादी को लेकर सबको चिंता बनी रहने की संभावना है। प्रेमियों के बीच बहुत छोटे अंतराल के लिए दूरी बनी रहने के संकेत हैं। सही दाम पर कुछ खरीदने के लिए आपको बारगेनिंग का सहारा लेना पड़ेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : आसमानी
 
मिथुन
(मई 21-जून 21)
 
आपकी दिली ख्वाहिश बहुत जल्द पूरी होने वाली है। नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात की संभावना है। गुजरे दिनों की यादें ताजा कर सकते हैं। जो आपका सम्मान करता है, वो आप पर सवाल नहीं खड़े होने दे सकता। आप अपने पैसे का रुतबा किसी के सामने बघारने से बचेंगे। किसी अन्य संदर्भ में मांगी गई मदद देने के लिए तैयार नजर आएंगे।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : गुलाबी
 
कर्क
(जून 22-जुलाई 22)
 
सामाजिक स्तर पर किया गया काम आपको अंतत: मजा देगा। जहां आपने वाकई बहुत मेहनत की है, उसे यूं ही बर्बाद नहीं होने दे सकते। पेशेवर स्तर पर कोई महत्वपूर्ण कार्य किसी और को सौंप सकते हैं। कुछ न कुछ बचा लेना आपका स्वभाव है इसलिए अपने नजरिए से आप सही हो सकते हैं। किसी पारिवारिक परेशानी से तनाव में रहेंगे, सही रास्ता निकाला जाना बहुत जरूरी है। कन्फ्यूज दिमाग से लिया गया कोई भी निर्णय सही नहीं होगा। संपत्ति विवाद का मामला सुलझा लिया जाएगा।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : क्रीम
 
सिंह
(जुलाई 23-अगस्त 23)
 
आपको अपने मन का करने का मौका मिलने वाला है। सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहने का प्रयास रहेगा। परिवार में किसी समारोह का आयोजन किए जाने की संभावना है। इस पार्टी में आप सबके आकर्षण का केंद्रबिंदु बन सकते हैं। वित्तीय स्थिति का ख्याल रखने की जरूरत है तथा फिजूलखर्ची पर पाबंदी लगा सकते हैं। फिल्म और एडवरटाइजिंग से जुड़े लोग उनके काम आने वाले इंसान से संपर्क बनाने में सफल रहेंगे।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नारंगी
 
कन्या
(अगस्त 24-सितंबर 23)
 
पेशेवर स्तर पर अपनी क्षमता साबित करने में सफल रहेंगे। रिटेलर्स और मैन्युफैक्चर के व्यापार में वृद्धि की उम्मीद है। किसी पार्टी या समारोह में शामिल होने की संभावना है। अपने करीबी लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। जल्दबाजी में अपना मोटा पैसा किसी गलत योजना में लगा सकते हैं, सब्र से काम लें। खानपान को लेकर खुद पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। किसी खास इंसान से लंबे समय बाद मुलाकात होने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : गुलाबी
 
तुला
(सितंबर 24-अक्टूबर 23)
 
आप में से कुछ लोग पेशेवर स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। व्यापारियों के हाथ एक बेहतर सौदा हाथ आने वाला है। बाहरी आमदनी आने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। किसी से पैसा तभी उधार लें, जब आप इसे समय पर लौटाने में सक्षम हों। खाने को लेकर परहेज रखने की उम्मीद है। परिवार के किसी बड़े से किया हुआ वादा हमेशा आपको याद रखना होगा।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : बैंगनी
 
वृश्चिक
(अक्टूबर 24-नवंबर 22)
 
नए उद्योगपतियों को स्थापित होने का मौका मिलने वाला है। आपके शानदार कम्युनिकेशन स्किल की वजह से कोई बड़ा सौदा मिलने की संभावना है। दोस्तों और सहकर्मियों से सोशल साइट्स से जूड़े रहने के कारण किसी कॉकटेल पार्टी में जाना पड़ सकता है। कोई आपको अपनी तरफ आकर्षित करने का प्रयास कर सकता है। छुट्टी पर कहीं घूमने जाने की योजना बनने वाली है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : केसरिया
 
धनु
(नवंबर 23-दिसंबर 21)
 
आपके मन पर बना हुआ बोझ अब दूर होगा तथा राहत मिल जाने की संभावना है। पहली बार में कोई बात कठिन लगेगी, पर दुबारा सोचने पर वही आसान लग सकती है। किसी बात को पेनिक बनाने की जरूरत नहीं है। सही समय पर सब काम समाप्त हो जाने वाला है। जिसे आप प्यार करते हैं, उस तक अपने दिल की बात पहुंचाने में मुश्किल आ सकती है। रफ ड्राइविंग करने वाले को थोड़ा सावधान होकर गाड़ी चलाने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : परपल
 
मकर
(दिसंबर 22-जनवरी 21)
 
करियर के मामले में भविष्य के बारे में सोचने की जरूरत है। जिस इंसान को आप बहुत उलझा हुआ मान रहे थे वही आपको सुलझा हुआ नजर आएगा इसलिए किसी का मूल्यांकन करने में जल्दबाजी न करें। समय के अभाव में किसी के आमंत्रण को अस्वीकार करना पड़ सकता है। आप में से कुछ लोग अपने प्रेम संबंध को आगे बढ़ाने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार करेंगे।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीच
 
कुंभ
(जनवरी 22-फरवरी 19)
 
कुछ लोगों से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलने वाला है। परिवार में किसी मामले को लेकर सामंजस्य बनाने का प्रयास कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता की तारीफ होने वाली है। किसी परियोजना को लेकर आपकी अपने बॉस से भिन्न धारणा हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होते ही व्यापार भी खूब चलने लगेगा, थोड़ा होशियार रहने की जरूरत हैं। अपने स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
 
मीन
(फरवरी 20-मार्च 20)
 
कोई सामाजिक समारोह आपके अनुकूल ही रहने वाला है। पुराने परिचित आपका दिन रोमांचक बना सकते हैं। लंबे समय से संबंध में रहने वाले को प्रेमी का खुला पत्र मिलने वाला है। शादी के संबंध में विचार कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके बॉस आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं, लेकिन आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। आप बहुत आसानी के साथ इसे पूरा कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने की संभावना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मां पार्वती का पावन चालीसा...