Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अगस्त 2018 : नए माह के नए सितारे, आपकी राशि के लिए क्या लाए हैं, जानिए ग्रहों के इशारे

हमें फॉलो करें अगस्त 2018 : नए माह के नए सितारे, आपकी राशि के लिए क्या लाए हैं, जानिए ग्रहों के इशारे
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

* अगस्त 2018 : क्या लाया है यह माह 12 राशियों के लिए
 
मेष : यह माह संतान की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा होगी। नए मित्र बनेंगे। पत्नी की सामाजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
दि. 2, 15 शुभ हैं, 10 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ : यह माह नौकरी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। शारीरिक पीड़ा रहेगी। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी। पत्नी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान से परेशानी आएगी।
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
मिथुन : यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में हानि होगी। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी। पिता को मानसिक कष्ट रहेगा। ईष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक कार्य से बाहर यात्रा होगी।
 
दि. 8, 17 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
शक्ति आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क : यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। माता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी अनजान व्यक्ति से उन्नति के रास्ते खुलेंगे। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।
 
दि. 4, 19 शुभ हैं, 15 अशुभ है।
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह : यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में परेशानी रहेगी। व्यापार में हानि हो सकती है। कृषि मध्यम रहेगी। बहन के परिवार में तकलीफ रहेगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। धार्मिक यात्रा होगी।
 
दि. 10, 28 शुभ हैं, 8 अशुभ है।
शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।

webdunia
कन्या : यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति में रुचि बढ़ेगी। किसी तीर्थ की यात्रा होगी। पत्नी को तकलीफ रहेगी।
 
दि. 12, 27 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
विष्णुजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
तुला : यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से मिलने की जिज्ञासा अत्यधिक बढ़ेगी। उसके बिना रहना बहुत मुश्किल होगा। बेरोजगार वर्ग को रोजगार मिलेगा। माता से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दि. 15, 24 शुभ हैं, 6 अशुभ है।
राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक : यह माह राजनीतिक उन्नति वाला रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। नई नौकरी प्राप्त होगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान होगा।
 
दि. 9, 27 शुभ हैं, 11 अशुभ है।
राम आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु : इस माह भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि मध्यम रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। संतान से परेशानी आएगी।
 
दि. 7, 25 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।
 
मकर : यह माह पारिवारिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है। नौकरी में साथियों से परेशानी रहेगी। राजनीति में रुझान होगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। समाज में प्रतिष्ठा बनी रहेगी।
 
दि. 14, 24 शुभ हैं, 4 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कुंभ : यह माह पारिवारिक मतभेद वाला रहेगा। पत्नी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम व नौकरी में उन्नति होगी। राजनीति में नहीं पड़ें, परेशानी आएगी। पिता को तकलीफ रहेगी।
 
दि. 6, 24 शुभ हैं, 19 अशुभ है।
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मीन : यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। परिवार में आपसी तालमेल बढ़ेंगे। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। बाहर (विदेश) जाने के योग बन रहे हैं।
 
दि. 5 23 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
शंकरजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रावण मास में कैसे करें पूजा, अपने राशि मंत्र से पुकारेंगे शिव को तो जल्दी सुनेंगे प्रार्थना