Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

हमें फॉलो करें 15 अगस्त 2016 : क्या कहती है आपकी राशि
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, सोमवार, 15 अगस्त 2016 (00:22 IST)
* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल... 
 

 
मेष- यात्रा मनोरंजक रहेगी। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। पुराने ईष्ट मित्रों से मुलाकात होगी। जल्दबाजी न करें, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- जोखिम-जल्दबाजी से बचें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। अपरिचितों पर विश्वास हानि देगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। फालतू खर्च होगा। पुराने संपर्क काम आएंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- यात्रा मनोरंजक रहेगी। भूमि-भवन संबंधी समस्या का निदान होगा। भाग्नोन्नति के प्रयास सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

सिंह- सत्संग का लाभ मिलेगा। किसी बु‍द्धिजीवी से अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- परिश्रम का फल नहीं मिलेगा। अधीरता एवं आवेश में कोई ऐसा कार्य न करें कि बाद में पछताना पड़े, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

तुला- शुभ समय है। भ्रमण, मनोरंजन, मेल-मिलाप के अवसर प्राप्त होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- प्रसन्नतादायक समाचार प्राप्त होंगे। यात्रादि सफल रहेगी। तनाव व चिंता रहेंगे। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

धनु- अचानक लाभ हो सकता है। घर-परिवार में आनंदोत्सव हो सकता है। प्रसन्नता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

मकर- आकस्मिक हानि संभव है। घर-परिवार में तनाव रहेगा। व्यर्थ खर्च होगा। चिंता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
 

कुंभ- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, प्रयास करें। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

मीन- नई नीति बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। यात्रा सफल रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज जिनका जन्मदिन है (15.8.2016)