Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weekly Horoscope 15 to 21 June 2020 : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं

हमें फॉलो करें Weekly Horoscope 15 to 21 June 2020 : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं
webdunia

पं. प्रेमकुमार शर्मा

June weekly Horoscope
मेष -
 
करियर के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। आपके सहयोगी कार्यक्षेत्र पर आपका काफी सहयोग करेंगे। परिवार के साथ किसी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं, जहां आकर्षण का मुख्य केंद्र आप हो सकते हैं। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। धन संबंधित परेशानियों को दूर करने में कोई दोस्त आपकी मदद करेगा।
 
उपाय : आसमानी रंग का उपयोग करें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : पीला
 
वृषभ-
 
यात्राओं के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा पर जाकर व्यापार के नए मौके मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा। धन संबंधित कुछ योजनाओं पर काम करेंगे जिससे धनलाभ के संकेत मिल रहे हैं।
 
उपाय : थोड़े से चावल हमेशा अपने पास रखें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लैवेंडर
 
मिथुन-
 
व्यापार के लिए यह हफ्ता लाभदायक साबित होगा। किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए यह हफ्ता शुभ रहेगा। परिवार और दोस्तों से मिले सपोर्ट के चलते इस हफ्ते जोश में नजर आएंगे, साथ ही आपका आत्मविश्वास भी काफी मजबूत रहेगा। धन संबंधित मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
 
उपाय : नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गाढ़ा आसमानी
 
कर्क-
 
करियर को लेकर इस सप्ताह थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। करियर में सफलता पाने के लिए प्रोफेशनलिज्म अपनाना आपके लिए बेहतर साबित होगा। परिवार में किसी भी तरह के तनाव से बचने के लिए परिवार की बातों को ध्यान से सुनें, वरना समस्या हो सकती है।
 
उपाय : गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं या किताबों का दान करें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : क्रीम
 
सिंह-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपकी मदद करेगा। परिवार के लोग आपके विचारों से सहमत होंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पिछले हफ्ते की गई आपकी मेहनत के सफल परिणाम मिलेंगे जिसके चलते धनलाभ होगा।
 
उपाय : रविवार का व्रत करें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : कॉफी
 
कन्या-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। कम्युनिकेशन स्किल्स कमजोर होने के चलते कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के लोगों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं।
 
उपाय : मां दुर्गा की उपासना करें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : डार्क ग्रे
 
तुला-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। अपनी मेहनत और लगन के चलते कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स का विश्वास जीतने में कामयाब होंगे। किसी रिश्तेदार के साथ समय बिताना आपके लिए ही फायदेमंद साबित होगा। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा।
 
उपाय : इत्र का उपयोग जरूर करें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
वृश्चिक-
 
व्यवसाय में सतर्क रहने की जरूरत है। मानसिक स्पष्टता के चलते व्यापार में पिछले समय से चले आ रहे असमंजस दूर होंगे। परिवार के सदस्य आपकी योजना को लेकर काफी सकारात्मक नजर आएंगे तथा उसमें आपका साथ देंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा।
 
उपाय : गुस्से पर नियंत्रण रखें।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गुलाबी
 
धनु-
 
व्यवसाय को लेकर समय अच्छा चल रहा है। व्यवसाय को बढ़ाने के उद्देश्य से की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। जरूरत के समय आपके रिश्तेदार आपका पूरा साथ देंगे। अतिरिक्त धन को किसी सुरक्षित जगह बचाकर रखना फायदेमंद रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।
 
उपाय : पिता, दादा या गुरु का अपमान न करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : लैवेंडर
 
मकर-
 
करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है। अपनी क्रिएटविटी से सभी को अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल होंगे। सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। परिवार में कोई नई रिलेशनशिप लंबे समय तक चलने वाली होगी, साथ ही फायदेमंद भी रहेगी। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह लाभ दिलाने वाला रहेगा।
 
उपाय : हनुमान चालीसा का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
कुंभ-
 
करियर को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर लंबे समय से रुके हुए कोई निर्णय ले सकते हैं। किसी मेहमान के घर आने से अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सप्ताह महत्वपूर्ण साबित होगा। अपनी योजनाओं पर काम करने से धनलाभ होगा जिसके चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों को लेकर सप्ताह अच्छा रहेगा। 
 
उपाय : स्त्रियों का सम्मान करें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : सी ग्रीन
 
मीन-
 
करियर को लेकर समय अच्छा चल रहा है। अपने सीनियर्स की मदद से कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच सकते हैं। इस हफ्ते परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर यह सप्ताह लाभ दिलाने वाला साबित होगा। धनलाभ के योग बन रहे हैं।
 
उपाय : प्रतिदिन पक्षियों को दाना खिलाएं।
 
शुभ अंक : 15

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आत्महत्या करने वालों के लिए क्या लिखा है गरुड़ पुराण में