Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

28 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें 28 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय
webdunia

ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

* आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ घृणि सूर्याय नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन सामान्य है। मन में चिंता एवं तनाव बना रहेगा। कार्य करने की क्षमता में कमी महसूस होगी। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में समस्या उत्पन्न होगी। किसी कार्य को करने में असमंजस पैदा होगा। परिवार में आनंद पूर्ण वातावरण बना रहेगा। लेकिन आपके मन में थोड़ी चिड़चिड़ाहट बनी रहेगी। छोटे भाइयों से विवाद हो सकता है। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से आपको सफलता प्राप्त होगी। छोटे भाइयों से परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। संतान पक्ष से थोड़े चिंतित रहेंगे। संतान को सही मार्गदर्शन प्रदान करें। त्वचा संबंधी रोग हो सकता है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से आनंद पूर्ण वातावरण बना रहेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा साधारण कार्य को बड़ी प्रसन्नता और एवं उमंग के साथ करेंगे। जिससे आपके परिवार के लोग भी प्रसन्न रहेंगे। दिमाग सक्रिय रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। अतिआत्मविश्वास में किसी का अपमान ना करें। अन्यथा भाग्य प्रतिकूल हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। कुटुंब में अधिक मान-सम्मान मिलेगा। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य में आराम लगेगा। त्वचा संबंधी रोग में आराम मिलेगा। गुप्त शत्रु को परास्त कर पाएंगे। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। कानूनी मामलों में सफलता प्राप्त होगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ रां राहवे नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन सामान्य है। मन में चिंता बनी रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस पैदा होगा। मन में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों के ग्रह अधिक प्रभावशाली है। इसलिए उनसे बहस न करें नहीं तो विवाद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। त्वचा संबंधी रोगों में आराम मिलेगा। संतान के लिए चिंतित रहेंगे। आपको पेट संबंधी विकार हो सकता है। पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। उनकी भावनाओं का सम्मान करें। उनकी सलाह से परेशानी दूर होगी। ससुराल में किसी कार्य के लिए जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परेशानी आएगी। कानून संबंधी मामलों में रुकावट पैदा होगी। धन संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। आपको निर्णय लेने में अनुकूलता बनी रहेगी। संतान से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। संतान का भाग्य अनुकूल है। संतान के भाग्य से आपके कार्य पूर्ण होंगे। गुप्त शत्रुओं पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। हड्डी एवं जोड़ों के दर्द से आराम मिलेगा। जीवनसाथी से सामंजस्य बनाकर रखें। उनकी भावना का सम्मान करें। उनके द्वारा दी गई सलाह से आपको लाभ प्राप्त होगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन मजबूत होंगे। कानून संबंधी मामलों में सफलता प्राप्त होगी। व्यवसाय की दृष्टि से कोई विशेष यात्रा हो सकती है। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन सामान्य है। मन में डर बना रहेगा एवं निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। कार्य करते हुए कार्य के सफल ना होने का डर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में पिता का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में विवाद की स्थिति बन चुकी है। भाइयों से सामंजस्य बनाकर रखें। माता के भाग्य से सफलता प्राप्त होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे। शीत से संबंधित रोग हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के विचारों को सुनें एवं सम्मान करें। आपको सफलता प्राप्त होगी। किसी बात को लेकर ससुराल पक्ष में बहस हो सकती है। सामंजस्य बनाकर रखें, विवाद हो सकता है। भाग्य अनुकूल नहीं होने से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां उत्पन्न होगी। कई मामलों को लेकर परेशानी हो सकती है।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन शुभ है। आज मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में पूर्ण ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में कोई कठिनाई नहीं होगी। परिवार में आनंदपूर्ण वातावरण बना रहेगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भाग्य से आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में सफलता मिलेगी। नौकरी में सभी का सहयोग मिलेगा। आय के साधन मजबूत होंगे। कानून संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नमः'
 
आज का भविष्य :- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा एवं निर्णय लेने में असमर्थता महसूस होगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। परिवार में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पेट संबंधी रोग हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। सामंजस्य बनाए रखें। एक-दूसरे का सम्मान करें। ससुराल में कोई शुभ कार्य हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग हो सकते हैं। भाग्य अनुकूल नहीं है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई उत्पन्न होगी। पुराना दिया हुआ धन वापस मिलने में कठिनाई आएगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा का अनुभव करेंगे। निर्णय लेने में सहजता की अनुभूति करेंगे। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। ईश्वर आराधना में मन लगेगा। परिवार में आपको सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। माता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। संतान के लिए शुभ समय है। संतान के भाग्य से आपके कार्य सफल होंगे। आपको स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नमः' 
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में चिंता बनी रहेगी। तनाव बना रहेगा। कार्य को करते हुए, कार्य के पूर्ण होने में असमंजस बना रहेगा। निर्णय लेने में परेशानी आएगी। भाइयों से विवाद हो सकता है। समाज में किसी बड़े निर्णय को लेकर बहस हो सकती है। माता को पेट संबंधी विकार हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता। ससुराल से सहयोग प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई गुप्त शत्रु आपकी छबि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। कानूनी मामलों में परेशानी आएगी। स्थायी संपत्ति में विवाद हो सकता है।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी भी परिस्थिति में सही निर्णय ले पाएंगे। पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। भाग्य अनुकूल बना रहेगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के ग्रह बहुत प्रभावशाली हैं, उनसे विवाद न करें। सिर से संबंधित रोग सपको हो सकता है। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भाग्य प्रबल है। उनके भाग्य से आपको बहुत सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। भाइयों से विवाद हो सकता है। समाज में कोई विशेष पद प्राप्त होगा। माता का पूर्ण आशीर्वाद बना रहेगा। संतान से विवाद हो सकता है, क्योंकि संतान का दिमाग वर्तमान में तनाव युक्त है। आपको मानसिक कष्ट से सिरदर्द हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाई उत्पन्न होगी। नौकरी में साथियों द्वारा आपकी छबि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय:- 'जपें ॐ सों सोमाय नमः'
 
आज का भविष्य:- आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। पिता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। आय के नए साधन बनेंगे। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। व्यवसाय को लेकर महत्वपूर्ण यात्रा कर सकते हैं। माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संतान पक्ष से संबंधित सभी कार्य पूर्ण होंगे। संतान के भाग्य से आपको लाभ मिलेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सभी का सहयोग प्राप्त होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

28 जुलाई 2019 : आपका जन्मदिन