Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

31 मई 2019 का राशिफल और उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें 31 May Daily Horoscope
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* 12 राशियों के 12 उपाय, दिन की शुभता के लिए जरूर आजमाएं...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारी दूर होकर संतुष्टि प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिल सकती है। भाग्य का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से हानि होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धन तथा मानहानि की आशंका है। विवाद को तूल न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। समय पर कार्य न होने से खिन्नता रहेगी। थकान रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : डूबा हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास करें। व्यापार में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। किसी प्रकार का भय रहेगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। आय में वृद्धि होगी। नया काम मिलेगा। जोखिम न लें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कार्यसिद्धि के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी आकस्मिक रोग के होने की आशंका है। खानपान का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नकारात्मकता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभ देंगे। चिंता में वृद्धि होगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रुभय रहेगा। प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी व्यक्ति विशेष का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंता बनी रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। स्वयं के स्थास्थ्य का ध्यान रखें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। पार्टनरों का साथ रहेगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : भय, पीड़ा, रोग व चिंता का वातावरण बन सकता है। सावधानी आवश्यक है। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। परीक्षा व प्रतियोगिता आदि में सफलता प्राप्त होगी। छोटी-मोटी या‍त्रा हो सकती है। मनोरंजन का अवसर प्राप्त होगा। धनार्जन होगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तरह की झंझटों में पड़ने से नुकसान हो सकता है। अहंकार से प्रतिष्ठा कम हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। भागदौड़ रहेगी। लाभ के अवसर टलेंगे। किसी व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी प्रकार से शारीरिक कष्ट की आशंका है। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोगों की सहायता कर पाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा। नया काम करने का मन बनेगा। यात्रा से लाभ होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : भागदौड़ होगी। आराम का समय नहीं मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। घर-बाहर सभी तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

31 मई 2019 : आपका जन्मदिन