Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जनवरी 2022 में 6 राशियां होंगी मालामाल, धन की होगी बरसात, सितारे लाए हैं सौगात

हमें फॉलो करें जनवरी 2022 में 6 राशियां होंगी मालामाल, धन की होगी बरसात, सितारे लाए हैं सौगात
, सोमवार, 3 जनवरी 2022 (11:26 IST)
6 zodiac signs Astrology
January Gochar 2022: जनवरी में सूर्य मकर में, मंगल धनु में और बुध मकर में राशि परिवर्तन करेगा। शनि मकर में, कुंभ में बृहस्पति, राहु वृषभ में और केतु वृश्‍चिक में रहेगे। ये तमाम गृह गोचर एक बड़े धनयोग और राजयोग का निर्माण कर रही है। बुध और सूर्य मिलकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। इस माह अमृतसिद्ध योग और सर्वार्थसिद्ध योग भी बन रहा है। इस परिवर्तन से 6 राशि वाले जातकों को बहुत शुभ लाभ होने वाला है।
 
 
1. मेष राशि (Aries): मेष राशि के लिए जनवारी माह के ग्रह गोचर खुशखबरी लेकर आएं हैं। सारे ग्रह नक्षत्र उनके अनुकल हैं। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। धनयोग बन रहा है। धन, पद और प्रतिष्ठा में वद्धि होगी। रचनात्मक कार्य करने वालों को सफलता मिलेगी। घर में मंगल कार्य होंगे।
 
2. मिथुन राशि (Gemini): आपकी राशि के लिए जनवरी माह का ग्रह गोचर शुभ रहेगा। नौकरी, व्यवसाय या दांपत्य जीवन में आप जो चाहते हैं वैसा ही परिणाम आपको देखने को मिलेगा। आपको पैत्रक संपत्ति में लाभ होगा।
 
3. सिंह राशि (Leo): जनवरी के ग्रह गोचर की अवधि में आपको कई सारे फायदे देखने को मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में उन्नती होगी। कोई नया कार्य शुरु करेंगे तो उसमें भी सफलता मिलेगी। आपको अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा सब चौपट हो जाएगी।
 
4. वृश्‍चिक राशि (Scorpio): जनवरी के ग्रह गोचर की अवधि में आपको अनेक प्रकार के लाभ मिलने वाले हैं। धन, संपत्ति और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। आय के नए स्रोत खुले होंगे। नए अवसर प्राप्त होगी। आपकी लोकप्रियता बढ़ेंगे।
 
5. कन्या राशि (Virgo): जनवरी के ग्रह गोचर की अवधि में आपको कोई बड़ा अवसार प्राप्त होगी। खासकर नौकरी में आपको बड़ा ऑफर मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी। अनेक प्रकार के अवसार प्राप्त होंगे जिसमें धन मिलने की संभावना है।
 
6. मकर राशि (Capricorn): आपको इस माह कई नए अवसर प्राप्त होंगे। धन से संबंधित आपकी परेशानी दूर होगी। खुशखबरी प्राप्त होगी। व्यापार में लाभ और नौकरी में प्रमोशन होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।
 
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष, सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राशिफल 2022 : इस साल भाग्यशाली हैं ये 6 राशियां, जानिए कहीं आपकी राशि तो नहीं