Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

7 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Advertiesment
हमें फॉलो करें 7 June Horoscope
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई पुराना रोग उभर सकता है। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आय में निश्चितता रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। धैर्य रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मेहनत का फल मिलेगा। आय के नए स्रो‍त मिल सकते हैं। मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश इत्यादि से लाभ होगा। उत्साह बना रहेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चोट व रोग से बचें। धनहानि की आशंका है। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। किसी यात्रा की योजना बनेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लाभ होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी बड़ी समस्या का हल मिलेगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा। किसी रोग के शिकार हो सकते हैं। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी बड़े खर्च के होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बेवजह विवाद हो सकता है। क्रोध न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा से नए काम मिल सकेंगे। आय में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। व्यापारिक मतभेद दूर होंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। उत्साह बढ़ेगा। प्रमाद न करें।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य पर व्यय होगा। मानसिक बेचैनी रहेगी। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यपद्धति में सुधार हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में चैन रहेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। लेन-देन सावधानी से करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी मामले में स्थिति अनुकूल होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। कुसंगति से बचें। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी के द्वारा अपमान हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। लोगों की अपेक्षा बढ़ेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग की नाराजगी झेलना पड़ सकती है। आय में निश्चितता रहेगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कोर्ट व कचहरी के कामों में गति आएगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु परास्त होंगे। नौकरी में मातहत सहयोग करेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी रोग से बाधा संभव है। खान-पान का ध्यान रखें। व्यस्तता के चलते लापरवाही न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की लाभदायक रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी आनंददायक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य लगन व उत्साह से कर पाएगा। सफलता प्राप्त होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। मन में नए-नए विचार आएंगे।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 जून 2019 : आपका जन्मदिन