Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

7 मार्च 2019 का राशिफल और उपाय...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 7 March Horoscope
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

* राशि अनुसार आजमाएं, आज यह शुभ उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति से अकारण विवाद हो सकता है। किसी कार्य को करने से प्रशंसा मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : लाभ में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक चिंता रहेगी। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा लंबी हो सकती है। लाभ होगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। काफी समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शुं शुक्राय नम:।'
 
आज का भविष्य : नए मित्र बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। सामंजस्य बनाकर रखें। कोर्ट व कचहरी आदि में विजय मिलेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न लें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : बेचैनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। एकाग्रता की कमी होगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। अकारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रु पस्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नजरअंदाज न करें। चोट व रोग से बचें। भाग्य का साथ मिलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार में वृद्धि होगी। कारोबार से लाभ बढ़ेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। धनहानि संभव है। प्रमाद न करें।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : शारी‍रिक कष्ट के योग हैं, सावधानी बरतें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपने कार्य एकाग्रता से कर पाएंगे। अध्ययन में मन लगेगा। यात्रा मनोरंजक हो सकती है।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। झंझटों में न पड़ें। महत्वपूर्ण निर्णय टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : विवाह के उम्मीदवारों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। खुशी का वातावरण निर्मित होगा। जल्दबाजी न करें। पूर्व में किए गए प्रयासों का फल अब मिल सकता है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धनार्जन होगा। व्यस्तता बनी रहेगी।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। मनोरंजन का मौका मिलेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। विवाद से बचें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। नए मित्र बन सकते हैं।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : राजभय रहेगा। किसी भी प्रकार की बहस का हिस्सा न बनें, बात बिगड़ सकती है। जल्दबाजी व लापरवाही न करें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। चोट व रोग से बचें। जोखिम न लें।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

7 मार्च 2019 : आपका जन्मदिन