Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अगस्त माह : क्या लाया है 12 राशियों के लिए यह महीना

Advertiesment
हमें फॉलो करें अगस्त माह : क्या लाया है 12 राशियों के लिए यह महीना
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

मेष- मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक विकास वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई से कोई बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं, ध्यान देना होगा। इस माह किसी विदेश की यात्रा की तैयारी शुरू होगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 3, 12 शुभ हैं, 16 अशुभ है। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृषभ- वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी के सुख वाला रहेगा। अविवाहित के विवाह योग बनेंगे व विवाहित के गृहस्थ जीवन में खुशी आएगी। पिता की धार्मिक यात्रा होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता हासिल होगी। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति से परेशानी आ सकती है, ध्यान देना होगा।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 4 अशुभ है। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मिथुन- मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता हासिल होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा, परंतु साथियों से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता हासिल होगी। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, परंतु कोई रिश्तेदार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।
 
दिनांक 12, 30 शुभ हैं, 6 अशुभ है। राधाकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कर्क- कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य सफलता हासिल होगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। किसी मित्र से साथ में मिलकर कार्य करने का प्रस्ताव आएगा, जो लाभप्रद नहीं रहेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी।
 
दिनांक 11, 29 शुभ हैं, 8 अशुभ है। विष्णु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
सिंह- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में सामान्य लाभ होगा, परंतु नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। माता-पिता को धार्मिक स्थल पर सम्मान प्राप्त होगा। आपको उन्नति में इससे सहयोग मिलेगा।
 
दिनांक 8, 16 शुभ हैं, 13 अशुभ है। देवी पार्वती की आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
कन्या- कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। नौकरी में कभी-कभी बहुत विरोध का सामना करना पड़ सकता है। माता को सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सफलता प्राप्त होगी।
 
दिनांक 11, 29 शुभ हैं, 8 अशुभ है। राहु के जाप लाभप्रद रहेगा।
 
तुला- तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके जीवन में खुशी वाला रहेगा। बहन को आर्थिक सहायता देना होगी। किसी नए कार्य के योग बनते हैं।
 
दिनांक 14, 23 शुभ हैं, 19 अशुभ है। विष्णु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। व्यापार में लाभ होगा, परंतु माह के अंत में तकलीफ रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी।
 
दिनांक 5, 28 शुभ हैं, 17 अशुभ है। राम आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
धनु- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह विदेश यात्रा वाला हो सकता है। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में अच्छा लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी पुराने मित्र से विदेश में मुलाकात होगी। भाई से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 13, 22 शुभ हैं, 16 अशुभ है। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।
 
मकर- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा, परंतु किसी रिश्तेदार से व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। कृषि में ठीक नहीं रहेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई को रोजगार प्राप्त होगा।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 14 अशुभ है। शनि के जाप लाभप्रद रहेगा।
 
कुंभ- कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में मध्यम सफलता हासिल होगी। नौकरी में उन्नति होगी, परंतु छोटे स्थान पर जाना पड़ेगा। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। 
 
दिनांक 9, 18 शुभ हैं, 10 अशुभ है। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।  
 
मीन- मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह माता-पिता के सुख वाला रहेगा। माता-पिता को समाज द्वारा सम्मान प्राप्त होगा। किसी संस्था से उच्च पद प्राप्त होगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम सफलता हासिल होगी। नौकरी में उन्नति होगी। पितरों के गांव से जमीन-जायदाद का लाभ मिलेगा। जीवनसाथी को रोजगार प्राप्त होगा।
 
दिनांक 2, 20 शुभ हैं, 17 अशुभ है। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ लाभप्रद रहेगा।

webdunia
Monthly Horoscope 2022
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

August Birthday Astrology : अगस्त महीने में जन्मे हैं तो जानिए अपना स्वभाव और भविष्य के राज