Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए अगस्त माह का राशि अनुसार भविष्यफल

Advertiesment
हमें फॉलो करें जानिए अगस्त माह का राशि अनुसार भविष्यफल

आचार्य डॉ. संजय

मेष- इस माह कुछ आराम रहेगा अन्य परेशानी नहीं होगी। स्वास्थ्य संबंधी सावधानी रखें। जीवनसाथी का साथ देना होगा एवं दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्य परिवर्तन का मन बन सकता है, जो नुकसानदायक हो सकता है।




 
 
webdunia


 


वृष- वाहनादि का प्रयोग सावधानीपूर्वक करें। धन प्राप्ति में समस्या होगी। कार्य का बोझ बढ़ेगा। संतान से विवाद हो सकता है। परिवार का वातावरण सुखद नहीं रहेगा। यात्रा में संभलकर रहें। बिना मांगे किसी को सुझाव नहीं दें।
 
 
webdunia


 


मिथुन- अनावश्यक बातों से परेशान हो सकते हैं। परेशान करने वाले हावी हो सकते हैं। इस समय में किसी की सलाह के बिना कोई कार्य नहीं करेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक हानि भी उठाना पड़ सकती है। योजनाएं भी विफल हो सकती हैं एवं कार्यस्थान पर अत्यंत तनाव रहेगा।
 
 
webdunia


 


कर्क- जमीन संबंधी मामलों में लाभ होगा। माह के शुरुआती दिनों में जो भी कार्य करेंगे उसमें अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। हर कार्य निर्विघ्न समाप्त होंगे एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। माह के मध्य में कार्य करते समय सावधानी रखना होगी, विशेषकर वाहन संचालन एवं घर से बाहर के मामलों में। उत्तरार्ध में भाग्य पक्ष का बनेगा एवं आपको फिर से सफलताएं प्राप्त होंगी। परिवार के साथ भ्रमण व मनोरंजन पर जाने का समय प्राप्त होगा।

 
webdunia


 
सिंह- स्वभाव में अचानक गंभीरता आ सकती है एवं अज्ञात भय उत्पन्न होगा। चंद्र की स्थिति धन आवक को संतोषजनक बनाएगी, किंतु फिर भी अस्थिरता बनी रहेगी। दूसरों को देखने के बजाय अपने कार्य में ध्यान देंगे, तो ज्यादा बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।
 
 
webdunia


 


कन्या- सचेत एवं सजग रहें। विवादों से दूर रहें एवं किसी भी व्यक्ति पर लेन-देन का पूर्ण भरोसा नहीं करें। माह के मध्य में कुछ राहत होगी, इसके पश्चात भी आपको सतर्कता रखनी होगी। परिवार का सहयोग संबलता प्रदान करेगा एवं किसी को उधार नहीं दें। निवेश से बचें एवं परिवर्तन का विचार त्याग दें। आगे समय अच्छा है।
 
 
webdunia


 


तुला- समय पक्ष का बना हुआ है, सभी कार्यों को करने में सक्षम रहेंगे तथा जो भी करेंगे, उसमें लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होंगे एवं सम्मान प्राप्त होगा। योजनाओं का क्रियान्वयन सफलतापूर्वक करने में सफल होंगे। सहयोगियों एवं मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
 
 
webdunia


 


वृश्चिक- संतान से सुख एवं सहयोग प्राप्त होगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी एवं किसी नए कार्य की शुरुआत होने के साथ ही कार्यक्षेत्र का भी विकास होगा। अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे एवं किसी बड़े कार्य के बन जाने से प्रसन्नता रहेगी। शत्रुओं से थोड़ी परेशानी होगी किंतु आप अपने प्रभाव से उसे दबाने में सफल होंगे।
 
 
webdunia


 


धनु- माह के आरंभ में कई प्रकार के अनावश्यक कार्य करने पड़ सकते हैं। तत्पश्चात लाभ की स्थितियां बनेंगी। व्यक्तिगत प्रदर्शन में सुधार आएगा एवं आपकी योजनाओं एवं विचारों को सहमति मिलेगी। नए वाहन एवं भौतिक सुख-सुविधाओं का सामान खरीदने का मन बनेगा। यात्रा में कष्ट होगा, लेकिन धन प्राप्ति के योग भी हैं।
 
 
webdunia


 


मकर- माह का आरंभ सुखपूर्वक होगा। मध्य में कार्यों की प्रशंसा होगी एवं विरोधी आपके पक्ष में रहेंगे किंतु व्यस्तता अत्यधिक रहेगी। भाइयों से भी सहयोग प्राप्त होगा। महीने के अंत में भूमि, भवन से संबंधित कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होने के योग बन रहे हैं। न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा।
 
 
webdunia


 


कुंभ- बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों का सामना करते हुए स्वयं के प्रयासों से विजय प्राप्त करेंगे। अवसरों का लाभ उठाकर सफल होंगे। विचारों में शुद्धता रहेगी एवं निर्णय लेने की शक्ति का विकास होगा। परिवार में हास-परिहास का माहौल रहेगा एवं सतत सफलता मिलने से प्रसन्नता रहेगी। विवादों में विजय मिलेगी तथा भूमि या मकान खरीदने का मन बनेगा।
 
 
webdunia


 


मीन- कार्यों की गति निर्बाध रहेगी एवं सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी विशेष कार्य के बन जाने से हर्षोल्लास रहेगा। परिवार एवं मित्रों के साथ वैचारिक सामंजस्य रहेगा। अटके धन की प्राप्ति का योग है एवं नए मकान एवं वाहन खरीदने की योजना बनेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग है।


 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi