Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

2 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...

हमें फॉलो करें 2 नवंबर 2017 का राशिफल और उपाय...
webdunia

पं. उमेश दीक्षित

, गुरुवार, 2 नवंबर 2017 (00:54 IST)
* गुरुवार, 2 नवंबर 2017 : क्या कहती है आपकी राशि
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जोखिम व जमानत के कार्य टालें। फालतू खर्च होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाणी प‍र नियंत्रण रखें।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा लाभप्रद रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद न करें। लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यपद्धति सुधरेगी। तनाव रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : अध्यात्म में रुचि रहेगी। चिंता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जल्दबाजी न करें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हानि होगी।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम न उठाएं। 
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। यात्रा होगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : बुरी सूचना मिल सकती है। मेहनत अधिक, लाभ कम होगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें। 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : विवाद को बढ़ावा न दें। मेहनत का फल मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। लाभ होगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : धनलाभ होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
आज का भविष्य : यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार मिलेगा।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2 नवंबर 2017 : आपका जन्मदिन