Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

15 जून 2019 का राशिफल और उपाय

Advertiesment
Daily Horoscope in Hindi
* आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय...
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई नया रोग परेशानी का कारण बन सकता है। खान-पान का ध्यान रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। कोई विवाद की आशंका है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। धनार्जन होगा।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देने पर व्यय होगा। बाहर जाने का मन करेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी उलझन में फंस सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रुभय रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। व्यस्तता के चलते थकान रहेगी। भूमि व भवन इत्यादि के काम लाभदायक रहेंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। उत्साह बना रहेगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। तनाव रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : बेवजह विवाद हो सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी में निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्र सहयोग करेंगे।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे। नए काम मिल सकते हैं। किसी मित्र की सहायता करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बृं बृहस्पतये नम:।'
 
आज का भविष्य : थकान व कमजोरी रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चोट व रोग से बचें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से सफल रहेंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़ी समस्या से मुक्ति मिलेगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : अचानक कोई बड़ा व्यय होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी अपने से ही विवाद हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। कारोबार अच्‍छा चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : शत्रुओं का पराभव होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-‍परिवार की किसी समस्या के बारे में चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ ह्रीं सूर्याय नम:।'
 
आज का भविष्य : आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यावसायिक मतभेद दूर होकर नए काम मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ अं अंगारकाय नम:।'
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्य पर व्यय होने की संभावना है। असहाय लोगों की सहायता करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। यात्रा सफल रहेगी। कुसंगति से बचें। कारोबार अच्‍छा चलेगा। लाभ होगा।

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

15 जून 2019 : आपका जन्मदिन