Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आपका जन्म 14 से 28 जनवरी के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

Advertiesment
हमें फॉलो करें आपका जन्म 14 से 28 जनवरी के बीच हुआ है तो कैसे हैं आप, जानिए

अनिरुद्ध जोशी

दुनिया में ज्यो‍तिष की अजीबोगरीब धारणाएं प्रचलित हैं। कोई बारह तो कोई तेरह राशियों की बात करता है, लेकिन पश्चिम जगत में ऐेसे भी लोग हैं, जो कि बावीस राशियों का अस्तित्व मानते हैं। आओ जानते हैं इंटरनेट और अन्य स्रोतों से प्राप्त मजेदार जानकारी।
 
 
1. ईगल
*यदि आपका जन्म 14 से 28 जनवरी के बीच हुआ है तो आप हैं ईगल। देखने में तो आप बहुत शांत लगते हैं, लेकिन आपके भीतर एक तूफान अंगड़ाइयां लेता रहता है।
 
 
*आपका नजरिया दूसरों से सदा अलग रहता है, क्योंकि चीजों को आप चारों तरफ और ऊपर-नीचे से देखकर ही उसके बारे में निर्णय लेते हैं। आप अक्सर गहराई से समझते हैं और लक्ष्य को भेदने की अचूक ताकत रखते हैं।
 
 
*आप अपने घर-परिवार से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन आपका झगड़ालू स्वभाव आपको परिवार से दूर कर सकता है।
 
 
*आपके लिए सबसे जरूरी है कि आप सदा आगे बढ़ने के बारे में सोचें, बनिस्बत इसके कि कहीं लोगों पर से मेरा नियंत्रण खो न जाए।
 
 
*आपके समर्पित भाव, नेतृत्व की क्षमता और तेजी से कार्य करने की योग्यता में छिपा है सफलता का रहस्य।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

काल भैरव अष्टमी : जो भय को दूर भगाए, भरण-पोषण का जिम्मा उठाए वही भैरव है