Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2 दिन तक गजकेसरी योग, मेष से लेकर मीन तक क्या होगा असर

हमें फॉलो करें 2 दिन तक गजकेसरी योग, मेष से लेकर मीन तक क्या होगा असर
, गुरुवार, 9 दिसंबर 2021 (12:43 IST)
Gajakesari Yog
Gajakesari Yoga : अगले दो दिन तक अर्थात 10 और 11 दिसंबर तक गजकेसरी योग रहेगा। ज्योतिष मान्यता के अनुसार कुंडली में इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में जन्म लेने वाले जातक बड़े ही भाग्यशाली होंगे। यह गज केसरी योग चतुर्थ भाव में बन रहा है। आओ जानते हैं कि क्या होता है गजकेसरी योग और क्या होगा 12 राशियों पर इस का प्रभाव।
 
 
क्या होता है गजकेसरी योग (What is Gajakesari Yoga called) : यदि जन्मपत्रिका में गुरु और चन्द्र एक दूसरे से केन्द्र में स्थित हों तब गजकेसरी नामक योग बनता है। और यदि यह दोनों ग्रह किसी क्रूर ग्रह से संबंध नहीं रखते हों तो कुंडली में गजकेसरी राजयोग बनता है। कहते हैं कि इस योग के बनने से व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन-सम्पदा, स्त्री सुख, सन्तान सुख, घर, वाहन, पद-प्रतिष्ठा, सेवक आदि में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आती है। वह जीवन पर्यंत सुख-समृद्धि युक्त रहता है और वह सफलता के शिखर को छूता है और वह उच्चपद प्राप्त करता है। इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है।
 
 
ग्रह गोचर ( Planet transit ) : वर्तमान में यह योग चतुर्थ भाव में स्थित कुंभ राशि में बन रहा है। चतुर्थ भाव में इस योग का निर्माण व्यक्ति को विद्वान बनाता है और पारिवारिक जीवन में भी ऐसे लोगों को शुभ फल मिलते हैं। इस योग का प्रभाव षष्ठम, अष्टम और द्वादश भाव में बहुत कम प्रभावशाली माना जाता है। आओ जानते हैं 12 राशियों ( 12 zodiac signs astrology ) पर क्या रहेगा इसका असर।
 
मेष (Aries): आपके जीवन के लिए इसका असर शुभ रहेगा। अटका धन मिल सकता है, यात्रा के योग बन रहे हैं और खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
 
वृषभ (Taurus): आपके लिए भी यह योग शुभ होने जा रहा है। नौकरी और व्यापार में तरक्की और किसी कानूनी मामलों में विजय होने के संकेत हैं।
webdunia
Gajakesari Yoga
मिथुन (Gemini): आपके लिए भी यह योग शुभ प्रभाव वाला सिद्ध होगा। सभी कार्यों में तरक्की देखने को मिलेगी और यात्रा से लाभ होगा।
 
कर्क (Cancer): आपके लिए यह योग सामान्य रहेगा। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। हालां‍कि प्रेम और दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी और अविवाहित हैं तो विवाह के योग बन रहे हैं।
 
सिंह (Leo): आपके लिए भी यह योग शुभ रहेगा। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में कुछ नया करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशी रहेगी। अविवाहित हैं तो विवाह तय होने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार हैं तो नौकरी मिल सकती है। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो रिश्ते और मजबूत होंगे।
 
कन्‍या (Virgo): आपके लिए भी यह समय शुभ है। नौकरी और व्यापार में तरक्की होगी। सेहत भी अच्छी रहेगी। कार्य में आपका मन लगेगा और यदि किसी के साथ रिलेशन में हैं तो अच्छा समय है।
 
तुला (Libra): आपके लिए यह समय सामान्य रहेगा। हालांकि संतान सुख मिलेगा। छात्र हैं तो करियर में लाभ होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। नौकरी और व्यपार में थोड़ा बहुत लाभ होगा।
 
वृश्चिक (Scorpio): आपके लिए भी यह समय सामान्य रहेगा। सेहत में सुधार होगा। आप किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने का विचार बनाएंगे। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो यह समय सामान्य रहेगा।
 
धनु (Sagittarius): नौकरीपेशा के लिए यह समय सावधानी रखने का है। हालांकि व्यापारी वर्ग के व्यापार में सुधार होगा। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो दूरी बन सकती है। परिवार की ओर से सहयोग मिलेगा। कार्य को लेकर व्यस्तता रहेगी।
 
मकर (Capricorn): आपके लिए यह समय शुभ है। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो सबकुछ ठीक-ठाक रहेगा।
 
कुंभ (Aquarius): आपके लिए भी यह योग शुभ है। पहले की अपेक्षा मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। नौकरी में अच्छा माहौल बनेगा। व्यापार भी ठीक चलेगा। किसी के साथ रिलेशन में हैं तो सामान्य समय है। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
मीन (Pisces): आपके लिए यह समय थोडा चुनौतीभरा रहेगा। मानसिक रूप से आप अनावश्यक चिंतित रहेंगे। परिवार में एक दूसरे से दूर बढ़ सकती है। खर्चे बढ़ जाएंगे। व्‍यापार आपका ठीक-ठाक चलेगा। नौकरी पर ध्यान देना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गजकेसरी योग किसे कहते हैं?