Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

31 दिसंबर से गुरु की मार्गी चाल, 4 राशियों के होंगे बेहतरीन हाल

हमें फॉलो करें 31 दिसंबर से गुरु की मार्गी चाल, 4 राशियों के होंगे बेहतरीन हाल
, गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (11:20 IST)
Mesh rashi me brihaspati ka prabhav: 31 दिसंबर 2023 को सुबह 7 बजकर 08 मिनट पर बृहस्पति मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे। बृहस्पति के मार्गी होने से बहुत से लोगों के राहत मिलेगी। उनके अटके कार्य पूर्ण होंगे और समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। इसी क्रम में 4 राशि वालों को गुरु की इस चाल से ज्यादा लाभ मिलने वाला है। आओ जानते हैं कि आपकी राशि इसमें शामिल है या नहीं।
 
1. मेष राशि : मेष राशि के लिए गुरु का मार्गी होना बहुत ही शुभ होने वाला है क्योंकि गुरु आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह लग्न भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इससे आपके दिमाग का भ्रम मिटेगा और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। आपके भाग्य के द्वार भी खुलेंगे। धर्म कर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। आपके अब तक के अटके सभी कार्य पूर्ण होंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। सभी विवादों का अंत होगा। हालांकि आपके सेहत का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी।
 
2. मिथुन राशि : आपके दसवें भाव और सातवें भाव के स्वामी गुरु का ग्यारहवें भाव में मार्गी होना बहुत ही शुभ है। आपकी आर्थिक समस्याओं का अंत होगा। वैवाहिक जीवन में सुधार होगा। साझेदारी के व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। नौकरीपेशा का प्रमोशन या इन्क्रीमेंट रुका हुआ है तो अब उम्मीद कर सकते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे। मिथुन राशि के उन लोगों के लिए यह समय उत्तम कहा जाएगा।
 
3. कर्क राशि : आपके छठे भाव और नौवें भाव के स्वामी अब दसवें भाव में मार्गी हो जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप आपके पेशेवर जीवन की समस्याओं का अंत होगा। नौकरी में बदलाव करने का सही समय है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की तय है। व्यापारी हैं तो कमाने के और भी कई अवसर मिलेंगे। बैंक-बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार में खुशी का महौल रहेगा। क़ानूनी मामले निपट जाएंगे। माता का आर्शीवाद मिलेगा।
 
4. सिंह राशि : आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी बृहस्पति का आपके नौवें भाव में मार्गी गोचर होगा। गुरु का यह गोचर आपके लिए राहत लेकर आ रहा है। आपकी सेहत में सुधार होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। अध्यात्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। आत्मविश्वासी और साहसी बनेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते भी मधुर बनेंगे। शिक्षा और बच्चों की चिंता समाप्त होगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा और मजबूत होगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पौष माह में रखें ये सावधानियां और करें इन नियमों का पालन तो होगा शुभ