Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

26 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें 26 जुलाई 2019 का राशिफल और उपाय
webdunia

ज्योतिषाचार्य पं. विजयानन्द त्रिवेदी

* दैनिक राशिफल : क्या कहते हैं आज आपके सितारे... 
 
मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में सुगमता रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई विशेष पद प्राप्त होता हो सकता है। माता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। माता के प्रति श्रद्धा और भी बढ़ जाएगी। संतान को सफलता प्राप्त होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। त्वचा संबंधी रोग में आराम लगेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ वैवाहिक जीवन आनंदपूर्ण व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शुं शुक्राय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा, चिंता बनी रहेगी। थकावट महसूस होगी एवं कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। इससे विवाद बढ़ सकता है। संतान से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे, परंतु उनसे वैचारिक मतभेद हो सकता है। जीवनसाथी के विचारों का सम्मान करें। जीवनसाथी के भाग्य से आपको सफलता प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। आय के साधनों में रुकावट आएगी। कानूनी मामलों में परेशानी बनी रहेगी।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ रां राहवे नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी एवं व्यवहार में आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे ईर्ष्या करेंगे। दिमाग सही रहेगा एवं परिवार से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों से पूरा सहयोग प्राप्त होगा, परंतु वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। पुत्र संतान को सफलता प्राप्त होगी। पुत्री संतान भाग्य में होने का कारण आपको सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के विचारों को समझने का प्रयास करें। जीवनसाथी में तर्कशक्ति की अधिकता होने का कारण उनके विचारों से सामंजस्य बनाना बहुत आवश्यक है, नहीं तो उनके विचारों से सामंजस्य नहीं बना पाएंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ अं अंगारकाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता रहेगी एवं आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। भविष्य के कार्यों की मन में कल्पना करके मन में चिंता करेंगे। कार्यों की समीक्षा करते रहने से मन में थकावट महसूस होगी। नए कार्यों को करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। जो कार्य करेंगे उसमें भी संशय बना रहेगा। अधिक चिंता न करें, इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। माता का सम्मान करें। माता को रक्त संबंधी विकार हो सकता है। संतान पक्ष को पूर्ण सफलता प्राप्त होगी। संतान की सफलता से संतुष्ट होंगे, परंतु संतान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भ्रम पैदा होने से चिंतित रहेंगे। अपने विवेक से संतान के हित में निर्णय लें। शत्रु का भय बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में भरपूर आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। अपने द्वारा किए गए कार्यों से संतुष्टि बनी रहेगी एवं भविष्य के लिए नई योजना बनाएंगे। नई योजनाओं पर कार्य करने के लिए ऊर्जा से कार्य करने के लिए तत्पर हो जाएंगे। भाइयों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। भविष्य की नई योजना बना पाएंगे। हड्डियों और जोड़ों से संबंधित रोगों में आराम मिलेगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। किसी मामलों में जीवनसाथी की सलाह से आपको सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। कोई महत्वपूर्ण यात्रा हो सकती हैं।
 
कन्या राशि के लिए आज कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में विकार उत्पन्न होगा एवं अस्थिरता रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे एवं निर्णय लेने में असमर्थता महसूस होगी। वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना के योग बन सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की सफलता को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ सकता है। अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्यों में रुकावट पैदा होगी। जीवनसाथी के भाग्य से आपको सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शुं शुक्राय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता बनी रहेगी। परिवार में सबका सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में किसी की बात पर आपकी राय को महत्वपूर्ण माना जाएगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। परिवार में किसी विवाद को सुलझा सकते हैं। पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष से संबंधित कार्य पूर्ण होंगे। पेट संबंधी रोगों में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के विचारों को सुनें, समझें एवं सामंजस्य बनाकर व्यवहार करें। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आय के नए साधन मजबूत होंगे।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ घृणि सूर्याय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस होगी। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान होगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। समाज में किसी कार्य से संबंधित विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से विचारों से मतभेद हो सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बनाकर रखें, नहीं तो विवाद हो सकता है। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में संघर्ष बना रहेगा। सफलता में रुकावट आएगी। स्थायी संपत्ति में परेशानी उत्पन्न होगी।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ सों सोमाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में स्फूर्ति महसूस होगी। दिमाग सक्रिय रहेगा। आगे की योजनाओं को बड़े ही अच्छे ढंग से बना पाएंगे एवं उसके क्रियान्वयन में जुट जाएंगे। परिवार में मान-सम्मान प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष कार्य के लिए आपको कोई पद दिया जाएगा। बुद्धि श्रेष्ठ होने से आपसे किसी भी मामले में घर-परिवार में राय ली जा सकती है। माता को दमे की शिकायत हो सकती है। स्त्री जाति से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, परंतु आप अपनी बुद्धिमानी से पारिवारिक वातावरण को सौहार्दपूर्ण बना सकते हैं। ससुराल पक्ष में कोई सामाजिक कार्यक्रम आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बुं बुधाय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। आज मन में तनाव बना रहेगा। कार्य करने में अस्थिरता बनी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। माता को दमे की शिकायत हो सकती है। पिता से सहयोग प्राप्त होगा। गुप्त शत्रुओं से परेशान हो सकते हैं। 
कार्यक्षेत्र में सफलता में बाधा उत्पन्न होगी। मन में अनजाना-सा भय बना रहेगा। आपको सिर संबंधी रोग पैदा हो सकता है। जीवनसाथी के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद होने के कारण आप अधिक उग्र न हों बल्कि उनसे सामंजस्य बनाकर रखें, नहीं तो विवाद हो सकता।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ शं शनैश्चराय नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में निर्णय क्षमता बहुत अच्छी रहेगी। धन संबंधी कार्य बनेंगे। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। दिमाग अधिक सक्रिय होने से भविष्य की योजनाओं का पूर्ण विश्लेषण कर सकेंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में सम्मान प्राप्त होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान पक्ष के कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आय के साधन मजबूत होंगे। स्थायी संपत्ति के योग अच्छे बनते हैं। 
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय : जपें 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:'
 
आज का भविष्य : आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। 
भाइयों में विवाद हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से परेशान हो जाएंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान पक्ष के कार्य पूर्ण होंगे, परंतु उनसे वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। पेट संबंधी विकार आपको हो सकता है। 
जीवनसाथी का भाग्य बहुत शुभ है अत: उनसे सलाह अवश्य लें व विवाद न करें। ससुराल पक्ष में किसी का स्वास्थ्य खराब होने से आपको ससुराल जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु आपकी छबि खराब कर सकते हैं। कानूनी मामलों में परेशानी आएगी। संपत्ति संबंधी कार्य बिगड़ जाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

26 जुलाई 2019 : आपका जन्मदिन