Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Monthly Horoscope: कैसा रहेगा फरवरी माह, जानें प्यार, व्यापार और परिवार, सबका हाल एक साथ

हमें फॉलो करें Monthly Horoscope: कैसा रहेगा फरवरी माह, जानें प्यार, व्यापार और परिवार, सबका हाल एक साथ
webdunia

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे

Monthly Horoscope 2021
 
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक दृष्टि से शुभ रहेगा। स्वास्थ्य में परेशानी रहेगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। माताजी की तीर्थयात्रा होगी। किसी अनजान व्यक्ति के संपर्क में आने से परेशानी आएगी। भाई को आर्थिक सहायता देना पड़ेगी। माह के अंतिम सप्ताह में घर पर अशांति का माहौल रहेगा, ध्यान देना होगा।
 
दिनांक 7, 21 शुभ हैं, 9 अशुभ है।
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह परिवार में मतभेद वाला हो सकता है। व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि अच्छी रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। किसी रिश्तेदारी को लेकर घर में मतभेद की स्थिति बन सकती है। पिता को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। धार्मिक समारोह में सम्मान प्राप्त होगा। किसी भी बड़े नेता से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 3, 18 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यापार धीरे-धीरे बढ़ेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में थोड़ी परेशानी आएगी। किसी संत से मिलन होगा, जो आपके लिए शुभ रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। मित्र-मंडली से सहयोग प्राप्त होगा। मामा पक्ष में संकट आ सकता है। खुद को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।
 
दिनांक 12, 27 शुभ हैं, 5 अशुभ है।
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वयं के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी महिला साथी से परेशानी आ सकती है, ध्यान देना होगा। आपके परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। किसी तीर्थस्थल की यात्रा होगी।
 
दिनांक 8, 16 शुभ हैं, 25 अशुभ है।
राहु के जाप लाभप्रद रहेंगे।

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि क्षेत्र में परेशानी आएगी। माता-पिता से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। किसी दोस्त से दूरी हो सकती है। किसी राजनीतिक दल से पद प्राप्त होने के योग बनते हैं। धार्मिक भावनाओं को ठेस हो सकती है, मानसिक दृढ़ता से कार्य करें। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख-सुविधा वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी, परंतु कार्य की ऊपर तक प्रशंसा होगी। स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। मामा पक्ष से मानसिक तनाव रहेगा। किसी पुराने मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। आपके रुके कार्य होंगे।
 
दिनांक 10, 19 शुभ हैं, 14 अशुभ है।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक कष्ट वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में स्थायी होंगे। माता को किसी संस्था से सम्मान प्राप्त होगा, परंतु इस कार्य से संबंधित व्यक्ति की ठेस लगेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात लाभप्रद रहेगी। ससुराल वालों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।
 
दिनांक 5, 14 शुभ हैं, 16 अशुभ है।
राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में हानि होगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। रिश्तेदारी में संबंधों को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति की दखलंदाजी घर का माहौल खराब करेगी। समझदारी से काम करना होगा।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 13 अशुभ है।
शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि क्षेत्र में उन्नति होगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। खुद को स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। धार्मिक यात्रा होगी। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। अपने किसी दोस्त से दूरी बनाए रखने वाले स्थिति आएगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 17 अशुभ है।
विष्णुजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र मध्यम रहेगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। पिता की तीर्थयात्रा होगी। ससुराल वालों से मानसिक तनाव रहेगा। किसी पुराने कार्य की वजह से परेशानी आएगी। बहन से आर्थिक सहायता प्राप्त होगी।
 
दिनांक : 7, 25 शुभ हैं, 30 अशुभ है।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन की सुख-सुविधा वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। कृषि क्षेत्र में थोड़ी परेशानी रहेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बनते हैं। स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी। किसी रिश्तेदार से मानसिक परेशानी आएगी। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। किसी भी बड़े नेता से सम्मान प्राप्त होगा।
 
दिनांक 14, 23 शुभ हैं, 18 अशुभ है।
सूर्य आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार शनै:-शनै: अच्छा होगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। माताजी की तीर्थयात्रा होगी। अपने पुराने मित्र को लेकर मानसिक तनाव रहेगा।
 
दिनांक 15, 24 शुभ हैं, 28 अशुभ है।
गणेशजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाल किताब : क्या आप रहते हैं गुरु के मकान में, तो जान लें 5 फायदे